{"_id":"5c2369dbbdec2256a63129b7","slug":"121545824731-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग में एक घर जला, मवेशी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग में एक घर जला, मवेशी झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग, घर जला, मवेशी झुलसे
हैरमखेड़ा। मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव इटारा में मंगलवार की रात करीब 10 बजे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से सुभाष शुक्ला के घर के छप्पर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर पूरा घर जल गया। आग से घरेलू सामान सहित आटा, चावल, गेहूं भी जल गया। इसी घर के अंदर दो मवेशी भी बंधे थे, जो बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से मवेशियों को बाहर निकालने में कामयाबी मिली। पीड़ित गृहस्वामी ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी है, लेकिन लेखपाल मौका मुआयना करने गांव नहीं पहुंचे हैं। इससे पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद नहीं मिल पाई है, जिससे परिवार के सामने खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गया है। ब्यूरो