Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तीन बच्चों के साथ शारदा में कूदा युवक, बच्चे लापता

तीन बच्चों के साथ शारदा में कूदा युवक, बच्चे लापता

Sun, 21 Oct 2018 06:36 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
तीन बच्चों के साथ शारदा में कूदा युवक, बच्चे लापता
तीन बच्चों के साथ शारदा में कूदा युवक, बच्चे लापता
विज्ञापन

एसपी मौके पर पहुंचे, बच्चों की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शारदानगर (लखीमपुर खीरी)। पत्नी से हुए विवाद से नाराज एक युवक ने शनिवार की शाम अपने तीन बच्चों के साथ शारदा बैराज से नहर में छलांग लगा दी। करीब एक घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा। शाम करीब साढ़े सात बजे नहर किनारे गश्त कर रहे सिपाहियों को जब बचाओ... बचाओ की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने टार्च की रोशनी डाली। युवक को डूबता देख गोताखोरों को बुलाकर उसे बाहर निकाला। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान चलाकर लापता बच्चों की तलाश कराई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
थाना ईसानगर के गांव कबिरहा निवासी राकेश श्रीवास्तव कई सालों से शहर से सटे गांव राजापुर में एक किराए के मकान में पत्नी सविता और बच्चों के साथ रह रहा था। शनिवार को पत्नी से हुई कहासुनी से नाराज होकर वह मेला जाने की बात कहते हुए अपनी पुत्री दुर्गा (10), नैंसी (5) और पुत्र विक्रम को लेकर शारदानगर बैराज पहुंचा। शाम करीब छह बजे हेलीपैड के समीप से उसने बच्चों सहित शारदा नहर में छलांग लगा दी। इधर शारदानगर पुलिस चौकी के सिपाही सोनेलाल पटेल और विजेंद्र यादव नहर पर गश्त को निकले थे। शाम करीब साढ़े सात बजे रौली नहर पुल के पास सिपाहियों को बचाओ.. बचाओ की आवाज सुनाई दी। जिस पर सिपाहियों ने टॉर्च की रोशनी डाली तो देखा युवक नहर की बीच धार में बहता हुआ चिल्ला रहा था। सिपाहियों ने सूचना चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव को दी। सिपाही सोनेलाल पटेल गांव गुड़ियाना पहुंचा। गोताखोर बसंतलाल को लेकर पहुंचा तब तक युवक शारदा बैराज से नौ किलोमीटर दूर गांव बड़ागांव पुल के पास पहुंच चुका था। गोताखोर बसंत लाल ने बड़ागांव नहर पुल से छलांग लगाकर उसे नहर से बाहर निकाला। इसी बीच चौकी इंचार्ज भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उसे लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चला है। रविवार की सुबह एसपी रामलाल वर्मा, सीओ सिटी आरके वर्मा, श्रेष्ठा ठाकुर, शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय के अलावा धौरहरा और फूलबेहड़ इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने युवक की जान बचाने वाले गश्ती सिपाही से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

------------
शनिवार की शाम सिपाही गश्त कर रहे थे। इसी बीच बचाओ की जब आवाज आई तो युवक को सिपाहियों ने बहते देखा। सिपाहियों ने गोताखोर की मदद से काफी प्रयासों के बाद राकेश को बचा लिया है। बच्चों का पता नहीं चला है। राकेश कोई कारण बताने से इनकार कर रहा है। वह कहता है कि उसे पता नहीं है यह कैसे हो गया है। बच्चों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed