फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ऐलीफैंट हाउस में गणेश महोत्सव की धूम

ऐलीफैंट हाउस में गणेश महोत्सव की धूम

Thu, 13 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
ऐलीफैंट हाउस में गणेश महोत्सव की धूम
फोटो- 13एलकेएच502
विज्ञापन


एलीफैंट हाउस में गणेश महोत्सव की धूम
कर्नाटक से आए हाथियों की गणेश के रूप में हुई पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। इन दिनों जहां गांव-गांव, शहरों और घरों में गणेश उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है, वहीं दुधवा टाइगर रिजर्व के भीरा स्थित एलीफैंट हाउस में भी गणेश महोत्सव की धूम है। इस मौके पर ग्रामीणों और वन कर्मियों ने एलीफैंट हाउस में जाकर कर्नाटक से आए हाथियों की गणेश के रूप में पूजा-अर्चना की।

गणेश महोत्सव के पहले दिन बृहस्पतिवार भीरा स्थित एलीफैंट कैंप में काफी-चहल पहल रही। महावतों ने दिनचर्या के हिसाब से कर्नाटक से आए हाथियों की सवेरे तेल मालिश के बाद उन्हें नहलाया-धुलाया और पौष्टिक अहार खिलाया। दस बजे करीब एलीफैंट कैंप की ओर थालियों में सजी पूजन सामग्री और फलों की टोकरी लेकर पहुंचे पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने वन कर्मियों से हाथी पूजन करने का अनुरोध किया। वन कर्मियों ने इस बाबत उच्चाधिकारियों से पूछने के बाद हाथियों का पूजन करने की अनुमति दी। ग्रामीणों ने भगवान गणेश के रूप में हाथियों का विधि-विधान से पूजन के बाद उनकी आरती उतारी। इसके बाद वहां मौजूद वन कर्मियों और महावतों ने भी कर्नाटक से आए हाथियों की पूजा-अर्चना की। उधर रेंजर नसीम अहमद ने बताया कि गणेश महोत्सव के मौके पर एलीफैंट हाउस में गणेश के रूप में कर्नाटक के हाथियों का पूजन करने आए ग्रामीणों द्वारा लाए गए फलों को पहले महावतों और वन कर्मियों को खिलाने बाद उन्हें प्रसाद के रूप में ग्रामीणों को बांट दिया गया। इस मौके पर ग्रामीण सुशील कुमार भार्गव, प्रेमचंद्र, विजय कुमार आदि सहित महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed