फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

Mon, 06 Aug 2018 05:32 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकी मिली किशोर की लाश
लिलौटी मंदिर जाने को कहकर घर से निकला था शिवशंकर
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। रविवार शाम घर से नाराज होकर निकले एक किशोर का शव सोमवार सुबह पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। किशोर की मौत से घरवालों में कोहराम मचा है।

चौकी क्षेत्र के महेवा गांव में सोमवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने गांव के पश्चिम तालाब किनारे शीशम के पेड़ पर रस्सी के सहारे एक किशोर का शव लटकते देखा। खबर फैली तो वहां भीड़ जुट गई। इस बीच पहुंचे गांव निवासी टुन्ना ने शव की पहचान अपने पुत्र 15 वर्षीय शिव शंकर उर्फ बंटी के रूप में की। सूचना पर चौकी प्रभारी अवधेश यादव मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता टुन्ना ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम घर में किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हुई थी। इससे नाराज होकर शिवशंकर लिलौटी मंदिर जाने की बात कह घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा। इससे उनको उसकी फिक्र हुई। परिवार के लोग उसे ढूंढने निकले पर उसका कुछ पता नहीं लगा। सोमवार सुबह गांव के पश्चिम पेड़ में रस्सी से उसका शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। दरोगा अवधेश यादव ने बताया कि गुस्से में आकर किशोर ने पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली है। किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थित साफ होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed