फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शॉपिंग माल में एफएसडीए टीम ने की छापेमारी

शॉपिंग माल में एफएसडीए टीम ने की छापेमारी

Wed, 25 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
शॉपिंग माल में एफएसडीए टीम ने की छापेमारी
24एलकेएच01
विज्ञापन

शॉपिंग माल में एफएसडीए टीम ने की छापेमारी
पॉलिथीन में पैक खाद्य सामग्री पकड़ी, दो दिन में हटाने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पॉलिथीन का प्रयोग पूर्णतया बंद कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को दो शॉपिंग माल में छापेमारी की है, जिनमें कई तरह के खाद्य पदार्थ पॉलिथीन में पैक मिले हैं। अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा ने पॉलिथीन में पैक खाद्य पदार्थों को दो दिन में कैरीबैग में पैक करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा टीम ने संकटा देवी मंदिर के आसपास बाजार, सब्जी मंडी, फल मंडी, मीट-मछली मंडी में अभियान चलाते हुए फुटकर दुकानों का निरीक्षण करके दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया।

अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले संकटा देवी मोहल्ला स्थित विशाल मेगा मार्ट पर छापा मारा, जहां पर कपड़ों की खाली पॉलिथीन मिली। टीम ने खाद्य पदार्थों को पॉलिथीन में न पैक करने के लिए जागरुक किया। इसके बाद टीम ने सिटी मार्ट में छापा मारा, जहां भारी मात्रा में पॉलिथीन में पैक खाद्य सामग्री मिली। इस पर अभिहित अधिकारी ने दुकानदार को दो दिन में इसे कैरीबैग में पैक करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने श्याम दूध भंडार पर पॉलिथीन में पैक छाछ को हटवाया। मीट-मछली मंडी में दुकानों और आसपास गंदगी पाई गई, जिसके लिए दुकानदारों को चेतावनी देते हुए टीम ने पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, विवेक कुमार वर्मा, कुलदीप कुमार आदि शामिल रहे। दूसरी टीम ने मोहम्मदी क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को पॉलिथीन न प्रयोग करने के लिए जागरुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed