{"_id":"5b3f747a4f1c1b78468b4ff9","slug":"121530885242-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों में रोष
Updated Fri, 06 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थम गए लोहिया बस के पहिए, ग्रामीणों में रोष
प्राइवेट बस मालिकों से मिलीभगत का आरोप
बस चालू न होने पर दी चक्का जाम की चेतवानी
अमर उजाला ब्यूरो
बेलरायां। लखीमपुर-बेलरायां के बीच चलने वाली परिवहन विभाग की लोहिया बस सेवा पखवाड़े भर से बंद है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों और व्यापारियों ने बस सेवा बंद होने के पीछे परिवहन निगम के अफसरों और प्राइवेट बसों के मालिकों के बीच सांठ-गांठ होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बस सेवा चालू न होने पर चक्का जाम कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। साथ ही मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर बस का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
सपा शासन में नेपाल बार्डर के खकरौला घाट (तिकुनियां) से मथुरा, आगरा, दिल्ली, लखनऊ, हरिद्वार, सीतापुर के लिए रोडवेज बस सेवा चालू हुई थी। इससे क्षेत्रीय लोगों को काफी सहूलियत मिली थी। अच्छी आय मिलने पर परिवहन विभाग ने बेलरायां से लखीमपुर के लिए लोहिया बस सेवा शुरू की थी। किराया कम होने के कारण यह बस लखीमपुर आने-जाने के लिए लोगों के लिए काफी मुफीद थी। बेलरायां से सुबह छह बजे बस लखीमपुर और सीतापुर के लिए रवाना होती थी, जबकि लखीमपुर से शाम सात बजे बेलरायां के लिए चलती थी। इस बस से लोग लखीमपुर सुबह करीब आठ बजे पहुंच जाते थे और कोर्ट-कचहरी आदि का काम निपटाकर घर लौट आते थे। पखवाड़े भर से गोला डिपो ने इस बस की सेवा बंद कर दी है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चीनी मिल के लिपिक आरिफ हुसैन ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है और जनता के हित में बस को चालू कराने की मांग की है। उधर नगर व्यापार मंडल ने भी बस का संचालन बंद होने का कड़ा विरोध किया है। नगर व्यापार मंडल महामंत्री रमाशंकर पांडेय ने कहा कि यदि बस सेवा शीघ्र चालू नहीं की गई तो व्यापार मंडल ग्रामीणों के साथ चक्का जाम कर आंदोलन करेगा।