फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   'Workers must target 2019 elections'

2019 का लक्ष्य तय कर काम करें कार्यकर्ता: अध्यक्ष

Sun, 01 Jul 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
'Workers must target 2019 elections'
bjp leader
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार को सरस्वती पैलेस में आयोजित खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी के चार वर्ष में कराये विकास कार्यों की पुस्तिका सतत विकास-सशक्त भारत पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने बसपा, सपा और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की एकजुटता पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी गिले शिकवे भुलाकर 2019 की चुनौती से निपटने में जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसके बाद खीरी सांसद ने चार साल में कराए गए विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन कराया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने खीरी सांसद अजय मिश्र की जमकर प्रशंसा की। कहा कि वह समस्याओं को संसद में उठाने वाले प्रमुख सांसदों में से हैं। अब तक सबसे ज्यादा बार और अधिक समय तक खीरी सांसद ने ही संसद में चार सौ से अधिक सवाल उठाए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि अहंकार की राजनीति छोड़कर 2019 में पार्टी को मजबूत करने और 2014 का इतिहास दोहराने के लिए अभी से केंद्र सरकार की योजनाओं का बूथ स्तर पर प्रचार करें और लोगों को उनका लाभ दिलाने के प्रयत्नशील रहें।
विज्ञापन


...आ गले लग जा के गाने को चरितार्थ कर रहे विपक्षी
विपक्षियों पर हमलावर होते हुए प्रदेशअध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की विकास नीतियों से विपक्षी दलों में खलबली है। कर्म और सेवा का भाव लेकर मोदी जी ने जनता की सेवा का जो युग शुरू किया है उससे विपक्षियों में भय व्याप्त है। इसलिए एक दूसरे के धुर विरोधी रहने वाले सभी दल आ गले लग जा के गाने को चरित्रार्थ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोकलम विवाद पर बोले थे मोदी, कर दिया इंतजाम
देश की सीमाओं को मजबूत करने के मसले का जिक्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी की जीत पर मोदी जी ने चाय पार्टी दी, जिसमें हम लोगों ने जब डोकलम पर चीन की सेना का जिक्र किया तो मोदी जी ने कहा कि आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं हैं हमने इंतजाम कर दिया है, जिसका परिणाम कुछ दिन बाद देखने को मिला कि चीनी सेना को पीछे हटना पड़ा। जबकि मनमोहन सरकार में हमारे सैनिक सफेद झंडे पर चीनी सैनिक वापस जाओ ही कहा करते रहते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed