फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   परिषदीय स्कूलों में पहले दिन से वितरित होंगी किताबें

परिषदीय स्कूलों में पहले दिन से वितरित होंगी किताबें

Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में पहले दिन से वितरित होंगी किताबें

विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में अभिभावकों के हस्ताक्षर पर वितरित होंगी किताबें
सुरक्षित रखे जाएंगे वितरण संबंधी अभिलेख

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद दो जुलाई 2018 से परिषदीय विद्यालय खुलेंगे, जिनमें पहले दिन से बच्चों को निशुल्क किताबों का वितरण किया जाएगा। बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने कहा है कि ब्लॉक स्तर पर प्राप्त पुस्तकों के भंडारण, वितरण और अभिलेखीय रखरखाव के लिए खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। विद्यालय स्तर पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उत्तरदायी होंगे।

वर्ष 2018-19 में परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, समाज कल्याण विभाग से संचालित विद्यालयों, सहायता प्राप्त मदरसों में पढ़ रहे कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें और कार्य पुस्तिकाएं वितरित कराई जाएंगी। इसके लिए 30 सितंबर 2017 की छात्र संख्या के आधार और पिछले वर्ष की शेष पुस्तकों को समायोजित करके किताबें खरीदी जा चुकी हैं। जिला स्तर पर पुस्तकों की आपूर्ति होने के बाद ब्लॉकों पर भेजा जा रहा है। बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने सभी बीईओ को पुस्तकों का वितरण कराने के संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यालय स्तर पर ग्राम शिक्षा समितियों/वार्ड शिक्षा समितियों/विद्यालय प्रबंध समितियों की देखरेख में पुस्तकें वितरित की जाएं। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। कक्षा एक के बच्चे अपना नाम नहीं लिख सकते, जिससे उनके अभिभावकों से प्राप्ति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे। यदि किसी विद्यालय में प्राप्त पुस्तकों से बच्चों की संख्या कम है, तो संबंधित प्रधानाध्यापक शेष पुस्तकों को न्याय पंचायत संसाधन केन्द्र पर जमा कराएगा। बीएसए ने पुस्तकों का वितरण कराने के बाद विद्यालयवार लाभार्थियों और वितरित पुस्तकों की संख्या का विवरण निर्धारित प्रारूप पर 31 अगस्त 2018 तक कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed