फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa to close for visitors from today

आज से सैलानियों के लिए बंद हो जाएंगें दुधवा पार्क के द्वार

Fri, 15 Jun 2018 12:20 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 15 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dudhwa to close for visitors from today
dudhwa - फोटो : amar ujala
 उत्तर प्रदेश का इकलौता दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए 15 जून से बंद कर दिया जाएगा। इस बार सैलानी दुधवा की अपेक्षा किशनपुर की ओर ज्यादा आकर्षित हुए। सैलानियों को सबसे ज्यादा टाइगर साइटिंग भी किशनपुर रेंज में हुई। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में सैलानियों ने किशनपुर सेंक्चुरी जाकर वहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के साथ ही टाइगर साइटिंग की। यहां सैलानियों की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतर सैलानी टाइगर साइटिंग के लिए किशनपुर रवाना हुए।
विज्ञापन

यूपी का इकलौता दुधवा नेशनल पार्क नवंबर में खुलने के बाद मानसून सत्र के पहले 15 जून को सैलानियों के लिए बंद कर दिया जाता है, क्योंकि जंगल के रास्ते में बरसात होने के कारण कच्चे रास्तों पर जलभराव हो जाता है। इस बार दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों को काफी कुछ देखने को मिला। बाघ के दीदार सैलानियों को बराबर होते रहे। इसमें किशनपुर सेंक्चुरी सैलानियों की पहली पसंद रही। यहां अधिकतर सैलानियों को बाघ के दीदार हुए।
विज्ञापन


बर्ड फेस्टिवल ने दुधवा की पहचान को दिया नया रंग
पलियाकलां। इस बार यहां आयोजित बर्ड फेस्टिवल के बाद से सैलानियों की आवाजाही यहां काफी बढ़ी है। मुख्यमंत्री के आने के बाद से यहां विकास भी हुआ है तथा दुधवा को नई पहचान भी मिली है। दुधवा के इतिहास में कैनन की तरफ से कराई गई फोटोग्राफी भी जुड़ी। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफरों ने दुधवा के प्राकृतिक और हरियाली स्वरूप को अपने-अपने कैमरों में कैद किया था। इसमें मुंबई के प्रतीक प्रधान प्रतियोगिता के विजेता बने। बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन करने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। बर्ड फेस्टिवल के बाद से यहां पर भारी संख्या में सैलानियों ने पहुंचकर जंगल का भ्रमण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंडा पुर्नवास परियोजना फेज टू भी रही आकर्षण
पार्क में गैंडों को उनके नए आशियाने में बसाने के लिए गैंडा पुर्नवास परियोजना फेज टू शुरू की गई थी। जिसमें गैंडों को सकुशल फेज टू में भेजा गया था। इसमें असम के एक्सपर्टों की टीम के साथ ही यहां के स्टाफ ने सहभागिता निभाते हुए फेज टू का सफल संचालन किया था। हालांकि फेज टू में गैंडों का दीदार करने के लिए सैलानियों को तो नहीं जाने दिया गया लेकिन इस परियोजना के लिए भी काफी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed