{"_id":"5b1e76864f1c1b644d8b5fff","slug":"121528723078-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी धूप भीषण गर्मी से बिलबिला उठे जिले के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी धूप भीषण गर्मी से बिलबिला उठे जिले के लोग
Updated Mon, 11 Jun 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11एलकेएच 10
कड़ी धूप भीषण गर्मी से बिलबिला उठे लोग
दोपहर होते ही सड़कों पर पसर गया सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोग सोमवार को भी बेहाल रहे। सूरज ने सुबह से ही अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर होते-होते आसमान से आग बरसने लगी और सड़कें तपने लगीं। इस बीच कुछ देर के लिए बादल भी छाए लेकिन यह बादल लोगों को तरसाकर चलते बने। इसके बाद फिर लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ा।
सोमवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम के लिहाज से तापमान में खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई है लेकिन वायुमंडल में आद्रता ज्यादा होने के कारण पूरे दिन उमस भरी गर्मी बनी रही। गर्म पछुआ हवाएं चलने से गर्मी और ज्यादा बढ़ गई। दोपहर के समय हालात यह हो गए कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
मौसम को देखते हुए लोगों को आशंका थी कि दिन में किसी भी समय आंधी आ सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरे दिन लोग भीषण गर्मी में उबलते रहे। ऐसे में लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले अधिकतर लोग घर या दफ्तरों में सिमटे रहे। सोमवार होने के कारण बाजार बंद थी। इससे बाजार में पूरी तरह सन्नाटा दिखा।