फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुलिस लाइन में आज से आरक्षी पदों के अभ्यर्थियों की होगी नापतौल

पुलिस लाइन में आज से आरक्षी पदों के अभ्यर्थियों की होगी नापतौल

Mon, 11 Jun 2018 06:03 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आज से आरक्षी पदों के अभ्यर्थियों की होगी नापतौल

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आज से आरक्षी पदों के अभ्यर्थियों की होगी नापतौल
पुलिस लाइन स्थित चुनाव कार्यालय में खोली गई हेल्प डेस्क
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा पास करने वाले जिले के 88 पुरुष और 15 महिला अभ्यर्थियों की आरक्षी पद पर भर्ती प्रक्रिया मंगलवार से पुलिस लाइन में शुरू होगी। जांच कमेटी पहले दिन 62 अभ्यर्थियों की नापतौल, मेडिकल प्रक्रिया पूरी कराएगी। साथ ही उनके अभिलेखों का भी वेरीफिकेशन करेगी।

करीब दो साल पहले सिपाही पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के अभ्यर्थियों में से 88 पुरुष और 15 महिला अभ्यर्थी सफल हुए थे। इन सफल अभ्यर्थियों की नापतौल, मेडिकल, अभिलेखों का वेरीफिकेशन 12 जून और 14 जून को होगा। इसके लिए पुलिस लाइन स्थित चुनाव कार्यालय में हेल्प डेस्क भी खोली गई है। जांच कमेटी का नोडल अधिकारी सीओ धौरहरा श्रेष्ठा ठाकुर को बनाया गया है। वह इस कमेटी की अध्यक्ष भी होंगी। इसके अलावा कमेटी में सदस्य के रूप में निरीक्षक फतेह सिंह, पुलिस लाइन में प्रशिक्षणाधीन एसआई ज्योति नरायन तिवारी और इंद्रेश कुमार को सदस्य बनाया गया है। चार सदस्यीय गठित कमेटी मंगलवार सुबह आठ बजे से 62 अभ्यर्थियों की नापतौल, मेडिकल परीक्षण, वेरीफिकेशन आदि की कार्रवाई पूरी करेगी। 14 फरवरी को शेष 26 पुरुष और 15 महिला अभ्यर्थियों की नापतौल आदि होगी। आरआई फूलचंद्र ने बताया कि इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed