फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाघ के हमले में युवक घायल

बाघ के हमले में युवक घायल

Thu, 20 Sep 2018 07:44 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
बाघ के हमले में युवक घायल
फोटो-20एलकेएच212
विज्ञापन


फसल देखने गए युवक पर बाघ ने किया हमला


ममरी। वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर के जंगल से सटे खेत में खड़ी फसल देखने गए हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी 36 वर्षीय युवक बसरुद्दीन पर गुरुवार दोपहर गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथियों के शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर जंगल की ओर चला गया। घायल को सीएचसी गोला ले जाया गया है। हमले की पुष्टि करते हुए वनकर्मियों ने बताया कि युवक जंगल में धरती के फूल खोदने गया था।
नयागांव निवासी बसरुद्दीन ने महेशपुर जंगल के करीब कठिना नदी के धोबी घाट के पास एक खेत ठेके पर ले रखा है। गांव वालों के अनुसार बसरुद्दीन गांव के ही मैनुद्दीन, अमीनुद्दीन संग खेत में खड़ी फसल देखने गया था। तीनों के पास फावड़े और डंडे भी थे। साथियों के अनुसार बसरुद्दीन जैसे ही खेत के समीप पहुंचा वैसे ही गन्ने में छिपे बाघ ने छलांग लगा कर उसपर हमला कर दिया। बाघ के पंजे पीठ और सीने पर भी लगे। बाद में बाघ उसे गन्ने में खींचने लगा तो साथियों ने शोर मचाते हुए बाघ पर फावड़े से कई प्रहार किए। तब बाघ उसे छोड़कर जंगल की ओर चला गया। हमले की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को आनन फानन सीएचसी गोला पहुुंचाया, जहां उसका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

वन रक्षक श्यामकिशोर शुक्ला, राधेश्याम, अनीस खां आदि ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों युवक जंगल में धरती के फूल खोदने जा रहे थे। इसी बीच बाघ ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई। उधर सीएचसी में भीर्ती बसरुद्दीन की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed