फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   16 दिन बाद भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस

16 दिन बाद भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस

Wed, 11 Apr 2018 07:35 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
16 दिन बाद भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस
16 दिन बाद भी पुलिस ने
विज्ञापन

नहीं लिखी हत्या की रिपोर्ट
मोहम्मदी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरना नरायनपुर में एक महिला ने अपने पति फौजी की 16 दिन पूर्व हत्या करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा रिपोर्ट न लिखे जाने पर सीओ मोहम्मदी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र के गांव हरना नरायनपुर में फौजी 25 मार्च को गांव के पृथ्वी सिंह के आम के बाग में आम के पेड़ पर स्प्रे कर रहा था, जहां उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी विनीता ने मौके पर जाकर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने उस समय समझाबुझा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी, लेकिन 16 दिन बाद भी राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। उधर, सीओ विजय आनंद का कहना है कि मृतक की पत्नी विनीता का शिकायती पत्र मिला है। वैधानिक कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed