फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अपनों की भिड़ंत पर प्रदेश अध्यक्ष गंभीर, हो सकती है कार्रवाई

अपनों की भिड़ंत पर प्रदेश अध्यक्ष गंभीर, हो सकती है कार्रवाई

Mon, 15 Jan 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
अपनों की भिड़ंत पर प्रदेश अध्यक्ष गंभीर, हो सकती है कार्रवाई
bjp
लखीमपुर खीरी। भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा, डीसीबी अध्यक्ष के दावेदार विनीत मनार और पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामू पांडेय के बीच हुए विवाद की जिलाध्यक्ष द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद प्रदेश संगठन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी ने लखनऊ में दिए बयान में बताया कि लखीमपुर के मामले में सदर विधायक योगेश वर्मा और विनीत मनार को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। इस बाबत भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें अधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मामला सहकारिता चुनाव से जुड़ा है। जिले में 29 जनवरी को सहकारी समितियों का चुनाव होना है। भाजपा समितियों के चुनाव को लेकर खासी उत्साहित है। डीसीबी अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार हैं। इसी बीच विनीत मनार ने यह कहना शुरू कर दिया था कि भाजपा उन्हें ही डीसीबी अध्यक्ष का चुनाव लड़ाएगी। इससे भाजपा का एक धड़ा विरोध पर उतारू हो गया। शनिवार की रात चुनाव को लेकर आरक्षण जारी होना था, इसलिए एआर को-ऑपरेटिव के ऑफिस में काम चल रहा था। इस दौरान विकास भवन में श्यामू पांडेय और विनीत मनार आदि मौजूद थे। इसकी जानकारी लगने पर सदर विधायक योगेश वर्मा अपने समर्थकों समेत पहुंच गए थे, जहां समितियों के आरक्षण की बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। श्यामू पांडेय का आरोप है कि सदर विधायक ने उन्हें और उनके समर्थकों के साथ मारपीट, गाली गलौज और धमकी दी थी। उन्होंने मामले की तहरीर जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई और निघासन विधायक के साथ एसपी आवास जाकर दी थी, लेकिन अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। वहीं सदर विधायक खेमे से मामले में कोई मुद्दा नहीं बनाया गया और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया गया है। इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मामले की बाबत पूरी जानकारी खुद फोन करके जिलाध्यक्ष, विधायक और वरिष्ठ नेताओं से ली थी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने मामले की रिपोर्ट के बाद प्रदेश संगठन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


सीतापुर के मामले में सांसद और विधायक को भी नोटिस
सीतापुर के महोली में कंबल वितरण के दौरान धौरहरा सांसद रेखा वर्मा और महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के बीच हुए विवाद मामले में भी दोनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों से भी एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
मारपीट को लेकर गोला विधायक ने की निंदा
विकास भवन में भाजपा के बयोवृद्ध नेता श्यामू पांडे के साथ मारपीट मामले में विधायक अरविंद गिरि ने निंदा की है। उन्होंने अमर उजाला से कहा कि राजनीतिक व्यक्ति का जीवन संघर्षमय होता है। सौभाग्य या दुर्भाग्य से जनपद में विपक्ष नहीं है। लड़ना तो है ही, अपने ही सही। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठों के साथ मारपीट जैसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसकी निंदा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed