फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ब्लॉक प्रमुख.. इस्तीफा दो या बीडीसी का इस्तीफा स्वीकार करो

ब्लॉक प्रमुख.. इस्तीफा दो या बीडीसी का इस्तीफा स्वीकार करो

Thu, 11 Jan 2018 07:57 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख.. इस्तीफा दो या बीडीसी का इस्तीफा स्वीकार करो
लीड-----
विज्ञापन



11 एलकेएच 451
प्रधान-बीडीसी सदस्यों की बैठक में हंगामा
नाराज सदस्यों ने ब्लॉक गेट बंद कर की नारेबाजी
पुलिस ने समझाबुझाकर कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन खीरी।
ब्लॉक सभागार में गुरुवार को ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक स्थगित करने और पूर्व में हुए काम का पैसा न मिलने से नाराज बीडीसी सदस्य ब्लॉक गेट पर आ गए और गेट बंद कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने गुस्साए सदस्यों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। उधर, आगामी बैठक की अभी तिथि तय नहीं की गई है।
गुरुवार को ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रेमपति दिवाकर की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक का संचालन कर रहे शिवप्रकाश दुबे ने ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों और उनकी अनुमानित लागत की ग्राम पंचायतवार जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पूर्व में कराए गए विकास कार्यों का अभी तक भुगतान न होने की जब बात उठाई तो खंड विकास अधिकारी आलोक वर्मा ने बताया कि जो कार्य पूर्व में क्षेत्र पंचायत से कराए गए, वह नियमानुसार कागजी कार्रवाई में नहीं हुए, इस वजह से उनका भुगतान नहीं किया जा सकता हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य के ब्लॉक अध्यक्ष हाशिम अली ने जब इसका कारण जानना चाहा तो खंड विकास अधिकारी टालमटोल करने लगे। इस पर हाशिम अली ने कहा कि जब क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास कार्य अपने-अपने क्षेत्र में करवाए हैं तो भुगतान क्यों नहीं करवाया जा रहा हैं। मजदूर अपनी मजदूरी मांगने के लिए सदस्यों के घरों के चक्कर काट रहे हैं। इसी बात को लेकर गहमागहमी चल ही रही थी कि बैठक में विधायक रामकुमार वर्मा की अनुपस्थिति भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को नागवार गुजरी। विधायक प्रतिनिधि के तौर पर आए उनके भाई सुरजन लाल वर्मा को क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कोपभाजन बनना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य रफीक ने कहा कि जब क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्रों में कोई विकास कार्य नहीं करवा सकता तो यह पद ही समाप्त कर देना चाहिए। इतने में मौजूद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख से इस्तीफा दो या क्षेत्र पंचायत सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार करो और खंड विकास अधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगाने। इतने में अध्यक्ष ने बैठक को स्थगित करने की घोषणा कर दी। इससे नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक गेट बंद कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको समझाते हुए ब्लॉक का गेट खुलवाया। इस बैठक में सीडीपीओ ऊषा अग्निहोत्री, पंचायत सचिव अनिल वर्मा, अंकुर श्रीवास्तव, अनुज कुमार अवस्थी, एडीओ पंचायत रामलाल राना, अन्नू सिंह, ग्राम प्रधान निघासन गीता देवी, रामपाल मौर्या, संजू श्रीवास्तव, लालता प्रसाद, रमाकांत गौतम सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलजीत सिंह, दयाशंकर, कमाल इदरीशी, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।

... जब पुलिस ने सदस्यों को निकाला बाहर
बैठक में जब क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी मांगें रखी तो खंड विकास अधिकारी आलोक वर्मा ने अपनी नाराजगी जताई। इस पर सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बीडीओ के बुलावे पर एसएसआई शंखधर भट्ट पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और सदस्यों को बैठक हाल से बाहर निकाल दिया। इस पर सभी सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की।


हंगामा होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक की अगली तिथि बाद में तय की जाएगी। पूर्व में क्षेत्र पंचायत में हुए विकास कार्यों की कागजी कार्रवाई पूरी न हो पाने के कारण भुगतान नहीं हो सका है, जिससे सदस्य नाराज थे।
आलोक वर्मा, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed