{"_id":"5a5228ac4f1c1b41198b5630","slug":"121515333804-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपर और मोहम्मदी में कब्जा मुक्त हुई करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपर और मोहम्मदी में कब्जा मुक्त हुई करीब
Updated Sun, 07 Jan 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
कब्जामुक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गांवों में दबंगों द्वारा कब्जा की गई ग्राम पंचायत की जमीन को मुक्त कराने के लिए जिले में अभियान शुरू हो चुका है। इस क्रम में रविवार को सदर तहसील के गांव जमुनिया और मोहम्मदी के खजुरिया गांव में तहसील प्रशासन ने रविवार को करीब 80 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई।
नायब तहसीलदार सदर हर्षिता अवस्थी के नेतृत्व में जमुनियां गांव पहुंची राजस्व टीम ने ग्राम समाज, नवीन परती सहित चकमार्ग, खलिहान आदि को कब्जा मुक्त कराया और उनके रास्तों से अतिक्रमण हटवाया। नायब तहसीलदार ने दुजई, मोहनी, छविनाथ आदि के भूमि संबंधी विवादों का मौके पर निपटारा भी किया। टीम ने करीब तीस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई। इसमें राजस्व निरीक्षक योगेश बाजपेई, लल्लूराम, संजय कुमार, शैलेंद्र दीक्षित, रमाकांत मौर्या, उपनिरीक्षक मनीष पाठक, लल्लन चौधरी, आलेंद्र कुमार, माजिद अली, महिला सिपाही उर्वशी, ज्योति आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, मोहम्मदी में राजस्व एवं पुलिस टीम ने गांव खजुरिया में लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जाई करीब 48 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई। नायब तहसीलदार घनश्याम भारती ने कर्बला, कब्रिस्तान, अस्पताल, बंजर भूमि सहित अन्य जमीनों पर बोई गई फसलों को ट्रैक्टर से जुतवा दिया। इन पर प्रधान सहित गांव के अन्य दबंगों ने कब्जा कर रखा था। टीम में ओमप्रकाश मिश्रा, कानूनगो बदन सिंह यादव सहित कोतवाली पुलिस के लोग मौजूद रहे।