{"_id":"5a315f5a4f1c1bb6678c1a76","slug":"121513185114-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय अध्यक्षों को सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय अध्यक्षों को सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायत के अध्यक्षों को एक समारोह में आमंत्रित किया। उन्होंने सभी से नगर के विकास की उम्मीद जताई और कहा कि प्रदेश सरकार धन की कमी आड़े नहीं आने देगी। सभी लोग 12 प्रोजेक्ट बनाएं और एक माह में एक प्रोजेक्ट पूरा करें। उन्होंने सभी को जीत की बधाई देकर शहरों को क्लीन और ग्रीन बनाने के निर्देश के साथ ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने को कहा।
मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर नवनिर्वाचित जिले भर के अध्यक्ष बुधवार को नगर विकास विभाग द्वारा आयोजित समारोह में लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान सभी को जीत की बधाई दी और उन्हें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी लोग जाति, धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर शहरों के विकास के लिए तत्पर रहें, जिससे शहरों को साफ सुथरा एवं क्लीन और ग्रीन बनाया जा सके। इसके लिए प्रदेश सरकार सदैव आपके साथ है। उन्होंने अध्यक्षों से कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने आपको चुना है उसकी मंशा पूरी हो और अगली बार फिर जनता आपका साथ दे। मुख्यमंत्री ने अध्यक्षों को शहर स्वच्छ बनाने, खुले में शौच मुक्त करने, फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराने, खाली जगहों पर पौधरोपण करने के निर्देश दिए।