फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गुरुकुल, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद की टीमें जीतीं

गुरुकुल, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद की टीमें जीतीं

Sat, 16 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
गुरुकुल, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद की टीमें जीतीं
पलियाकलां।
विज्ञापन

गुरुकुल एकेडमी स्कूल में एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर आईएससी उत्तर प्रदेष व उत्तराखंड के तत्वाधान में चल रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लखनऊ ए, बरेली जोन की गुरुकुल एकेडमी पलिया, लखनऊ ए की छात्राओं, मेरठ, गाजियाबाद आदि ने मैचों में जीत दर्ज की।

गुरुकुल एकेडमी में दूसरे दिन का पहला मैच लखनऊ ए व गोरखपुर के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ ए ने 25-19, 25-8 से जीत दर्ज की। लखनऊ के हर्ष मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच बरेली व मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें बरेली जोन का प्रतिनिधित्व कर रही गुरुकुल एकेडमी पलिया की टीम ने मैच 25-20, 25-15 अंकों से जीता। तीसरा मैच लखनऊ ए व गोरखपुर की छात्राओं के बीच खेला गया। लखनऊ ए की टीम ने मैच 25-9, 25-8 से जीता। चौथा मैच बरेली व मेरठ जोन के बीच हुआ, जिसमें मेरठ की टीम ने 25-20, 25-19 से जीत दर्ज की। छात्रा प्रियांशी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। पांचवां मैच गाजियाबाद व लखनऊ ए के छात्रों के बीच हुआ, जिसमें गाजियाबाद ने 25-21, 25-11 से जीत दर्ज की। रीतेश मैन ऑफ द मैच रहे। छठा मैच मेरठ व लखनऊ बी के बीच खेला गया, जिसमें मेरठ ने 25-15, 25-21 से जीत दर्ज की। प्रशांत मैन ऑफ द मैच रहे। इसी तरह सातवां मैच बरेली व इलाहाबाद के बीच हुआ, जिसमें बरेली का प्रतिनिधित्व कर रही गुरुकुल एकेडमी पलिया की टीम ने मैच 25-9, 25-10 से जीता। अर्शवीर सिंह मैन ऑफ द मैच रहे। इससे पूर्व पहले दिन देर शाम को इलाहाबाद व मेरठ के बीच मैच हुआ, जिसमें मेरठ ने 25-17, 25-23 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच गाजियाबाद व वाराणसी के बीच खेला गया जिसमें गाजियाबाद ने 25-11, 25-12 से जीत दर्ज की। इस दौरान एएसआईएससी इंडिया के प्रेसिडेंट व सेंट जोसेफ स्कूल ग्रेटर नोएडा के फादर मैथ्यू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed