फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   12 year old kanwariya crushed to death by tractor-trolley in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर 12 साल के कांवड़िये की मौत, जत्थे के साथ गोला जा रहा था मासूम

Sun, 23 Jul 2023 07:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jul 2023 07:11 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे के पास शनिवार रात हादसा हो गया। सांईं बाबा मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 12 साल के कांवड़िये की मौत हो गई। 

विज्ञापन
12 year old kanwariya crushed to death by tractor-trolley in lakhimpur kheri
रितेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के कस्बा मझगईं के कांवड़ियों के साथ छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जा रहे 12 साल के कांवड़िये रितेश की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात हुआ। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिवारों में कोहराम मच गया। बहन-भाइयों के साथ पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


मझगईं कस्बा निवासी स्वामीदयाल के चार बेटियों और तीन पुत्रों में सबसे छोटा रितेश था। वह शनिवार को मझगईं से गोला जा रही कांवड़ यात्रा में जा रहा था। देर रात भीरा से पहले सांई बाबा मंदिर के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। बहन, भाई और पिता बुरी तरह से बिलख उठे। आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। मृतक रितेश की मां की तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में धर्मस्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव, बच्चों समेत कई लोग चोटिल; पूर्व पार्षद हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गरीबी के चलते रितेश होटल पर काम करता था। उसके पिता स्वामीदयाल ने बताया कि गरीबी के चलते कांवड़ यात्रा में भेजने के लिए उनके पास रुपये नहीं थे। रितेश को गोला जाने की जिद थी तो लोगों से रुपये मांगकर हंसी खुशी घर से गोला के लिए निकला था। देर शाम गमगीन माहौल में रितेश का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed