{"_id":"64bd2e19b9ed1b2287074245","slug":"12-year-old-kanwariya-crushed-to-death-by-tractor-trolley-in-lakhimpur-kheri-2023-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर 12 साल के कांवड़िये की मौत, जत्थे के साथ गोला जा रहा था मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर 12 साल के कांवड़िये की मौत, जत्थे के साथ गोला जा रहा था मासूम
Sun, 23 Jul 2023 07:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 23 Jul 2023 07:11 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे के पास शनिवार रात हादसा हो गया। सांईं बाबा मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 12 साल के कांवड़िये की मौत हो गई।
विज्ञापन
रितेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के कस्बा मझगईं के कांवड़ियों के साथ छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जा रहे 12 साल के कांवड़िये रितेश की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात हुआ। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिवारों में कोहराम मच गया। बहन-भाइयों के साथ पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
मझगईं कस्बा निवासी स्वामीदयाल के चार बेटियों और तीन पुत्रों में सबसे छोटा रितेश था। वह शनिवार को मझगईं से गोला जा रही कांवड़ यात्रा में जा रहा था। देर रात भीरा से पहले सांई बाबा मंदिर के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। बहन, भाई और पिता बुरी तरह से बिलख उठे। आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। मृतक रितेश की मां की तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में धर्मस्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव, बच्चों समेत कई लोग चोटिल; पूर्व पार्षद हिरासत में
विज्ञापन
गरीबी के चलते रितेश होटल पर काम करता था। उसके पिता स्वामीदयाल ने बताया कि गरीबी के चलते कांवड़ यात्रा में भेजने के लिए उनके पास रुपये नहीं थे। रितेश को गोला जाने की जिद थी तो लोगों से रुपये मांगकर हंसी खुशी घर से गोला के लिए निकला था। देर शाम गमगीन माहौल में रितेश का अंतिम संस्कार किया गया।