फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   12 vegetable shops burnt near Mohammadi Bypass

मोहम्मदी बाईपास के निकट सब्जी की 12 दुकानें जलीं

Sat, 16 Apr 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
12 vegetable shops burnt near Mohammadi Bypass
लाखों की क्षति, पीड़ितों ने मांगा मुआवजा
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी बाईपास के पटेल चौराहा के निकट अज्ञात कारणों से लगी आग में सब्जी की 12 दुकानें जल गईं। आग से दुकानदारों को लाखों की क्षति हुई है। पीड़ितों ने राजस्व विभाग से मुआवजे की मांग की है।
पटेल चौराहे के निकट लखीमपुर रोड के किनारे नगर और क्षेत्र के दर्जनों दुकानदार अपनी सब्जी की दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाते हैं। शुक्रवार देर रात भारत भूषण कॉलोनी निवासी राजकुमार, आजाद, मिल डायवर्जन रोड निवासी प्रेम, पिपरिया डीह निवासी जुगेश सिंह, मुन्नू गंज निवासी आरिफ और अनिल, भुसौरिया रोड निवासी शंकर, मूड़ा भाई निवासी रत्न, पटेल नगर निवासी अंकुल, सोमवती रामू और अजय बाजपेई की सब्जी की दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि आग लगने की सूचना पड़ोस के पूरा लाल वर्मा ने दी। मौके पर आकर देखा तो दुकानें जल रही थीं। जब तक फायर ब्रिगेड आई तब तक सभी 12 दुकानें जल चुकी थीं। दुकानदारों का कहना है कि सभी दुकानों में करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। दुकानें ही उनकी रोजी-रोटी का जरिया थीं। आग लगने का कारण अज्ञात है। दुकानदारों ने मुआवजे की मांग की है ताकि वह अपनी दुकान फिर से शुरू कर सकें। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल जयप्रकाश वर्मा ने मौका मुआयना कर बताया कि दुकानदारों को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed