{"_id":"64f629801d4aaea266057c54","slug":"12-lakh-cheated-from-a-young-man-in-the-name-of-getting-a-job-abroad-lakhimpur-news-c-4-bly1011-241099-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 12 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 12 लाख ठगे
विज्ञापन
बरखेड़ा। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कस्बे के एक युवक से 12.09 लाख रुपये ठग लिए गए। युवक की तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के अंकित कुमार ने बताया कि उसकी कस्बे के ही विकास सक्सेना से 15 वर्षों से मित्रता है। विकास मौजूदा समय में अपनी ससुराल लखीमपुर में नौरंगाबाद चौराहे के पास रहता है। विकास ने कुछ दिन पूर्व उससे कहा कि वह उसकी विदेश में नौकरी लगवा देगा। साथ में अपने भाई को भी ले जाना। वह वहां पढ़ाई करता रहेगा।
उसकी बातों में आकर अंकित ने नौ लाख 87 हजार 800 रुपये यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बरखेड़ा शाखा और 22 हजार रुपये एचडीएफसी बैंक की पीलीभीत शाखा से ऑनलाइन विकास के खाते में भेज दिए। इसके अलावा दो लाख रुपये नकद दिए। तीन साल इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो अंकित ने विकास से रुपये लौटाने को कहा। इस पर उसने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।