{"_id":"68efe0b7221f73d1d007acff","slug":"11770-kg-of-crop-was-obtained-in-433-square-meters-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-158456-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 43.3 वर्ग मीटर में मिली 11.770 किलो फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 43.3 वर्ग मीटर में मिली 11.770 किलो फसल
Wed, 15 Oct 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
क्रॉप कटिंग कराते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। स्रोत : कृषि विभाग
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे के साथ बुधवार को सदर तहसील के रंगीलानगर गांव के किसान राममूर्ति के खेत में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्रॉप कटिंग कराई। डीएम ने खेत में वैज्ञानिक पद्धति से धान की फसल कटवाई। डीएम ने किसान से उनकी समस्याएं सुनीं।
धान की उत्पादकता का आंकलन करने के डीएम ने खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का 10-10-10 मीटर का समबाहु त्रिभुज प्लॉट चिह्नित कराया। सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया कराई। कटाई के बाद उपज का वजन कर आवश्यक आंकड़े संकलित किए ताकि किसानों को वास्तविक उपज के अनुसार मुआवजा दिलाया जा सके। इसमें 11.770 किलो फसल प्राप्त हुई। इस दौरान अपर सांख्यिकी अधिकारी लखनऊ मंडल हर्षित मिश्रा, प्रभारी तहसीलदार सुनील कुमार, बीमा कंपनी के जिला समन्वयक आशीष अवस्थी आदि मौजूद रहे। उन्होंने पूरे क्रॉप कटिंग अभ्यास की बारीकी से निगरानी की और जरूरी तकनीकी सहयोग प्रदान किया।