फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चुनावी चर्चा कार्यक्रम में भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, हाथापाई

चुनावी चर्चा कार्यक्रम में भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, हाथापाई

Sat, 06 Apr 2019 01:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
चुनावी चर्चा कार्यक्रम में भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, हाथापाई
लखीमपुर खीरी। शहर के एक पार्क में एक न्यूज चैनल की ओर से आयोजित चुनावी चर्चा के दौरान बवाल हो गया। भाजपा और सपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आरोप है कि सपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई। इस मामले में भाजपा के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के एक पार्क में कौन बनेगा प्रधानमंत्री विषय पर एक न्यूज चैनल की ओर से चर्चा करवाई जा रही थी। इसमें भाजपा से सांसद प्रतिनिधि संजय मिश्रा, सपा से जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह, कांग्रेस से जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह और बसपा से सुरेंद्र पाल वर्मा शामिल थे। वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब वह सवालों का जवाब देने का प्रयास करते तो कुछ भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगते। इसके बाद भाजपा प्रतिनिधि ने ओयल में खुले ट्रॉमा सेंटर और गन्ना भुगतान को लेकर सरकार को श्रेय दिया। इस पर सपा कार्यकर्ता जसकरन राज ने विरोध किया। इसीको लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए। जसकरन राज का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता उन्हें पीटने लगे। सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी सहित कई महिलाएं बीच बचाव करने लगीं तो हमलावर हुए कार्यकर्ताओं ने अपशब्द कहे। किसी का दुपट्टा खींचा तो किसी की साड़ी फाड़ दी। सपा महिला जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने मोबाइल पर एसपी पूनम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर वहां से खिसक गए।
विज्ञापन

इसके बाद सपा कार्यालय पर बुलाई गई प्रेसवार्ता में सपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह ने कहा कि डिबेट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम कार्यकर्ता अरशद को निशाने पर लिया। इस पूरी घटना से भाजपा का मुस्लिम, दलित और पिछड़ा विरोधी मानसिकता उभर कर आई है। वहीं सपा महिला जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने कहा कि महिलाओं को ऐसे अपशब्द कहे गए, जिसकी वह कभी कल्पना नहीं कर सकती थीं। सपा इस पूरे मामले को चुनाव आयोग और महिला आयोग के पास भी ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की तहरीर मिली है। जांच सीओ सिटी से कराई जा रही है। कुछ लोगों ने घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई है, उसे भी जांच में शामिल किया जाएगा। आरोपों की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- पूनम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed