{"_id":"5c61600dbdec2205dc40208e","slug":"11549885453-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गुलाबनगर गांव के पास शावकों संग पहुंची बाघिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गुलाबनगर गांव के पास शावकों संग पहुंची बाघिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। मैलानी रेंज जंगल से सटे गांवों के आसपास शावकों संग सक्रिय बाघिन सोमवार सवेरे कस्बा से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुलाबनगर गांव के पास लाही के खेत में देखी गई। आबादी से महज 500 मीटर की दूरी पर खेत में बाघिन और शावकों को चहलकदमी करते देख ग्रामीणों के होश उड़ गए, जबकि वन कर्मियों का कहना है कि बाघिन जोखेपुर गांव होते हुए जंगल में चली गई है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के महुरेना रेंज जंगल से सटे पसियापुर, सुभानपुर, अर्जुनपुर, बांकेपुर, मैकूपुर सहित करीब कई गांवों में पिछले एक माह से एक बाघिन दो शावकों के साथ भ्रमण कर रही है। इस बीच बाघिन दो पालतू गाय के अलावा दो छुट्टा पशुओं को भी अपना निवाला बना चुकी है। वन कर्मी लगातार बाघिन की निगरानी कर रहे हैं, लेकिन बाघिन उन्हें चकमा देकर एक गांव से दूसरे गांव के निकट पहुंचते हुए करीब 25 किलोमीटर के दायरे में भ्रमण कर रही है। सोमवार सुबह गुलाबनगर गांव के पास फिदा हुसैन के लाही के खेत में शावकों संग बाघिन दिखी। सूचना पर फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा ने मौके पर पग चिह्न देखने के बाद बाघिन ओर शावक होने की पुष्टि की। उधर रेंजर मैलानी केपी सिंह ने बताया कि बाघ और शावकों की निगरानी की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को आगाह किया है कि वे बाघिन और उसके शावकों के साथ छेड़छाड़ न करें, बाघिन से दूरी बनाए रखें।