फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अंतिम दिन संघ सरकार्यवाह ने किया ग्राम दर्शन

अंतिम दिन संघ सरकार्यवाह ने किया ग्राम दर्शन

Sun, 10 Feb 2019 11:02 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
अंतिम दिन संघ सरकार्यवाह ने किया ग्राम दर्शन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। गांव रविंद्रनगर में आरएसएस के अखिल भारतीय समग्र ग्राम विकास प्रांत टोली शिविर में सहभाग करने आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने अंतिम दिन ग्राम दर्शन किया। उन्होंने ग्राम रविंद्र नगर के मुख्य चौराहे पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया और काली मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत संबोधित किया। इस दौरान विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह भी मौ़जूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय समग्र ग्राम विकास प्रांत टोली शिविर आठ फरवरी से मियांपुर रविंद्र नगर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी भी सहभाग कर रहे हैं। सभा में सरकार्यवाह भैयाजी ने कहा कि रविंद्रनगर में गांव का दर्शन कर मन प्रसन्न हुआ। सभी ग्राम वासियों के हृदय में सामूहिकता की भावना है। प्रेम हृदय के अंदर होता है गांव का दर्शन मतलब ग्रामीणों का दर्शन पूरे गांव की संस्कृति में रविंद्र नाथ टैगोर, अरविंद घोष, बंकिम चंद्र चटर्जी, स्वामी विवेकानंद और स्वामी प्रणवानंद की संस्कृति की झलक मिलती है। इस मौके पर क्षेत्र कार्यवाह रामकुमार, प्रांत संघचालक डॉ धर्मेश, डॉ. दिनेश, प्रांत कार्यवाहक डॉक्टर अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिलाओं को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित
मंदिर प्रांगण में सरकार्यवाहक भैया जी जोशी ने गांव की दो बुजुर्ग महिलाओं मैना देवी और सरला को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा गांव के विकास में योगदान देने वाले सीआर विश्वास, साधन राम, तपन, राकेश सरकार, सुशील मंडल, देवव्रत मंडल, गोविंद मंडल, सरगम सरकार और घोरपड़े सरकार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाली संस्कृति की दिखी झलक
ग्राम दर्शन के दौरान पूरे गांव में बंगाली संस्कृति की भरपूर झलक दिखलाई दी। जब ग्रामीण महिलाओं ने जगह-जगह पुष्प बरसाए, शंख ध्वनि के साथ सर कार्यवाह का स्वागत किया। ग्राम रविंद्र नगर मियांपुर में देश विभाजन के बाद आए हुए बंगाली परिवारों को बसाया गया था। आज यह गांव पूरे उत्तर प्रदेश में एक मिसाल बना हुआ है। इस गांव को आदर्श ग्राम के लिए राष्ट्रपति द्वारा भी पुरस्कृत किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed