{"_id":"5c1d31e1bdec2256a32efaad","slug":"11545417185-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर सेंक्चुरी में व्यूलाइन बनाने का काम अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनपुर सेंक्चुरी में व्यूलाइन बनाने का काम अंतिम चरण में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर सेंक्चुरी में व्यूलाइन बनाने का काम अंतिम चरण में
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी में सुरक्षित पर्यटन के मद्देनजर जंगल के रास्तों पर व्यूलाइन बनाने का काम अंतिम दौर में है। अब तक 54 मीटर व्यूलाइन बनाने का काम पूरा किया जा चुका है। 31 दिसंबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इस व्यूलाइन के तहत जंगल के रास्तों के दोनों ओर 15-15 मीटर के दायरे में झाड़ियों की सफाई की जाएगी।
दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर सेंक्चुरी में आने वाले सैलानियों को जिन रास्तों से जंगल भ्रमण कराया जाता है इन रास्तों के दोनों ओर 15-15 मीटर तक झाड़ियों की सफाई अक्तूबर से दिसंबर के मध्य की जाती है। ताकि जंगल के रास्तों के किनारे बाघ या कोई अन्य हिंसक जीव सैलानियों पर हमला न कर सकें। बरसात खत्म होने के बाद अक्तूबर माह से झाड़ियों की सफाई का काम शुरू किया गया था,जो अब पूरा होने को है।
किशनपुर सेंक्चुरी में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी आते हैं। इसके अलावा किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी रेंज (वन्यजीव विहार) के मड़हा वन ब्लॉक स्थित भगवान शिव के प्रचीन मंदिर में भी बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के अलावा जिला बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, फर्रुखाबाद, सीतापुर आदि से दर्शनार्थी पहुंचते हैं और यहां धार्मिक आयोजनों के अलावा भंडारा आदि करते हैं। साथ ही सीजन में दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण करने आने वाले सैलानी भी प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन को जाते हैं। मड़हा पहुंचने और आने-जाने वाले रास्तों मैलानी पुल और बड़ी नहर पटरी से मड़हा जाने वाले रास्तों पर भी विधिवत सफाई की गई है। ताकि सैलानी और दर्शनार्थी हिंसक वन्यजीवों से महफूज रहें। किशनुपर सेंक्चुरी की मैलानी (वन्यजीव विहार) रेंज में 54 किलोमीटर की व्यूलाइन तैयार की गई है। इसके अलावा किशनपुर सेंक्चुरी की अन्य रेंजों और दुधवा नेशनल पार्क में 240 किलोमीटर समेत सठियाना,दक्षिण सोनारीपुर में भी व्यूलाइन बनाने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
-------------
किशनपुर सेंक्चुरी और दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों की हिंसक वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए व्यूलाइन बनाने का काम अंतिम दौर में है। जो थोड़ा-बहुत काम बचा है वह इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
- महावीर कौजलगि, उपनिदेशक,दुधवा नेशनल पार्क।