Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चलतुआ की बाघिन वापस जंगल में लौटी

चलतुआ की बाघिन वापस जंगल में लौटी

Mon, 22 Oct 2018 05:28 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
चलतुआ की बाघिन वापस जंगल में लौटी
चलतुआ की बाघिन जंगल में लौटी
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से लोकेशन ट्रेस होने के बाद वन कर्मियों ने लगाया था हांका
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंक्चुरी रेंज में बसे चलतुआ गांव के पास ड्रोन कैमरे के जरिए गन्ने के खेत में बाघिन की लोकेशन ट्रेस होने के बाद वन कर्मियों ने हांका लगाया, जिसके चलते बाघिन गन्ने के खेतों से चली गई। जंगल की ओर जाते पगचिह्न देखकर किशनपुर सेंक्चुरी प्रशासन ने बाघिन के जंगल लौट जाने की पुष्टि की है।

मालूम हो कि किशनपुर सेंक्चुरी जंगल में बसे चलतुआ गांव गुरुद्वारे और बाबा फार्म के पास आबादी के निकट एक बाघिन को चहल कदमी करते देखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक हफ्ते पहले आबादी के निकट पहुंची बाघिन लगड़ा कर चल रही थी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघिन गन्ने के खेतों में घुस गई थी। सूचना मिलने पर दुधवा नेशनल पार्क उप-निदेशक महावीर कौजलगि ने बाघिन की निगरानी के लिए टीमें लगाई थीं। साथ ही कर्नाटक से आए हाथियों में से दो मादा हथियों डायना और टेरेसा के जरिए गांव के आसपास गन्ने के खेतों में सघन कॉबिंग की गई, लेकिन बाघिन नहीं दिखाई दी। शनिवार को बाघिन की लोकेशन जानने के लिए ड्रोन कैमरा उड़ाया गया। ड्रोन केमरे में गन्ने के खेत में छिपी बाघिन की तस्वीर कैद हुई। लोकेशन ट्रेस होने के बाद दुधवा नेशनल पार्क डीडी के निर्देश पर वाइल्ड लाइफ वार्डेन (दुधवा पार्क) एसके अमरेश के नेतृत्व में किशनपुर सेंक्चुरी रेंजर राम बरन यादव, फॉरेस्टर सोबरन लाल, वन रक्षक रामफूल यादव, मोहनराम आदि वन कर्मियों ने हांका लगाया, जिससे बाघिन जंगल की ओर लौट गई। डीडी महावीर कौजलगि ने बताया कि रविवार शाम जंगल की ओर जाते बाघिन के पगचिह्न देखे गए हैं। इससे यह स्पष्ट हुआ है कि बाघिन गन्ने खेतों से निकलकर जंगल में लौट गई है। इसके बावजूद वन कर्मियों की टीम नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed