{"_id":"5b420f0b4f1c1b18308b4fba","slug":"11531055883-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्रियों के देर तक चलने से लेट हुआ सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्रियों के देर तक चलने से लेट हुआ सर्वे
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फैक्ट्रियों के देर तक चलने से लेट हुआ सर्वे
लखीमपुर खीरी। इस वर्ष कई चीनी मिलों में देर तक गन्ना पेराई किए जाने से गन्ना सर्वे समय पर पूरा नहीं कराया जा सका, जिसे अब जुलाई में पूरा करना होगा। करीब 80 प्रतिशत गन्ना सर्वे कार्य पूरा होने का अनुमान है, जिसके अनुसार पिछले वर्ष से इस बार भी गन्ने का एरिया बढ़ सकता है। जिला गन्ना अधिकारी ने सर्वे कार्य का गांवों में भ्रमण कर जायजा लिया और गन्ना परिषद गुलरिया के कार्यालय में अभिलेखों का निरीक्षण किया।
शासन ने सहकारी गन्ना समितियों के अधिकार वापस कराए हैैं, जिससे किसानों को अब समितियां ही पर्ची जारी करेंगी। इसके अलावा सर्वे में भी समितियां बड़ी भूमिका अदा कर रही हैं, जबकि चार चीनी मिलों ने सर्वे में सहयोग न करते हुए किनारा कर लिया था। इसी वजह से जून में सर्वे कार्य पूरा नहीं हो सका। जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने गन्ना विकास परिषद गुलरिया क्षेत्र के गांव इटकुटी सर्वे कार्य देखा। लौकहा में किसान अनमोल सिंह की आधार नर्सरी प्लांट के निरीक्षण में पौधशाला की देखरेख करने वाले राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक अवधेश कुमार को शाबासी मिली।