फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गरीबों की थाली पर खाद्यान्न माफिया डाल रहे डाका

गरीबों की थाली पर खाद्यान्न माफिया डाल रहे डाका

Sun, 03 Jun 2018 06:07 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
गरीबों की थाली पर खाद्यान्न माफिया डाल रहे डाका

विज्ञापन

तो सुनियोजित ढंग से हो रही कालाबाजारी
नकहा के बाद अन्य ब्लाकों में भी गड़बड़ी मिलने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीबों को रियायती दर पर दिये जाने वाले अनाज की कालाबाजारी चरम पर है। कोटेदारों और माफियाओं का गठजोड़ गरीबों की थाली पर डाका डालने में जुटा है, जिससे संबंधित अधिकारी अंजान बने हुए हैं। एसएफसी के गोदाम से अनाज को कोटेदार अपने यहां न ले जाकर सीधे माफियाओं तक पहुंचा रही है। कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की सभी व्यवस्था चौपट हो चुकी है क्योंकि नकहा ब्लाक में सरकारी अनाज की कालाबाजारी उजागर होने से पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के दायरे में है, जो कोटेदारों को क्लीन चिट देते रहे।
पात्र गृहस्थी योजना के तहत जनपद में करीब आठ लाख परिवार हैं, जिन्हें प्रतिमाह प्रति यूनिट पांच किलो अनाज (तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल) दिया जाता है। अंत्योदय योजना के तहत करीब दो लाख परिवार हैं, जिन्हें प्रतिमाह 35 किलो अनाज (20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल) दिया जाता है। दोनों योजना के लाभार्थियों को कोटे की दुकान से दो रुपये प्रति किलो गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो चावल दिया जाता है। जबकि खुले बाजार में इनके मूल्य कई गुना अधिक हैं।
विज्ञापन



प्रतिमाह 1.74 लाख क्विंटल अनाज का उठान
जनपद के 15 ब्लाकों में कोटेदारों को अनाज उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एसएफसी के पास है, जिसने ब्लाक स्तर पर गोदाम बना रखे हैं। जून में वितरण के लिए सभी 15 ब्लाकों में एक लाख तीन हजार 881 क्विंटल गेहूं और 71 हजार 85 क्विंटल चावल की आपूर्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर पकड़े गए मामले
नकहा ब्लाक में एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर दो दिन पहले की गई कार्रवाई, शिकायत के बाद की गई थी। इससे पूरे जनपद में बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। पूर्ति निरीक्षक सर्वेश शर्मा इसे सामान्य मामला बताते हुए अन्य कोटेदारों की जांच कराए जाने से इंकार कर रहे हैं।

हर महीने लगती है पर्यवेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी
प्रतिमाह वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कोटे की दुकानों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित होते हैं। इनकी निगरानी में वितरण कराया जाता है और प्रमाण पत्र भी जारी किया जाता है। जिस तरह कुछ कोटे के गोदामों में पिछले महीनों का अनाज मिला है, उससे पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की संलिप्तता जाहिर हुई है।


आज जारी होगी चार्जशीट
कालाबाजारी में संलिप्त पाए गए सभी कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नकहा ब्लाक में दोषी मिले कोटेदारों के खिलाफ सोमवार को चार्जशीट जारी की जाएगी। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डीएन श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed