फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तेज आंधी , बारिश से चौपट हुई गेहूं की तैयार फसल

तेज आंधी , बारिश से चौपट हुई गेहूं की तैयार फसल

Mon, 09 Apr 2018 08:55 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
तेज आंधी , बारिश से चौपट हुई गेहूं की तैयार फसल
लीड
विज्ञापन

09एलकेएच 11, 12
09 एलकेएच 210, 211, 212, 302,
09एलकेएच 502, 551, 552, 553, 650

तेज आंधी, बारिश से चौपट
हुई गेहूं की तैयार फसल
झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट, मौसम में तरावट
पेड़ और पेड़ों की डालें गिरने से कई जगह आवागमन ठप
अमर ुजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
तेज धूल भरी आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम में तरावट आ गई। हालांकि शहर में मामूली बारिश हुई, लेकिन जिले के आधे हिस्से में हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं खेतों मेें खड़ी और कटकर खेत खलिहानों में पड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेज हवा और बारिश से पलट गई, वहीं काटा गया जो गेहूं खेत खलिहानों में पड़ा था भीगकर खराब हो गया। यह बारिश गन्ना और उरद की फसल के साथ-साथ सब्जियों की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। आंधी से आम की फसल को भी भारी क्षति हुई है।
सोमवार को सुबह से मौसम साफ था। दोपहर में अचानक बादल घिर आए और कुछ ही देर में तेज धूल भरी आंधी आ गई। आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम में तरावट आ गई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। घुमड़ते काले बादल, गरज चमक के बाद धूल भरी आंधी और बारिश ने धरती को तर कर दिया। आंधी ने पेड़ों को जड़ समेत उखाड़ दिया। वहीं खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। नगर के मेला मैदान में कई दुकानों पर पड़े टिन शेड उड़ गए, वहीं मोहल्लों में पॉलिथीन, छप्परनुमा घर टूटकर बिखर गए। इसके साथ ही ममरी, अलीगंज, पिपरिया धनी, कुकरा, रजागंज, संसारपुर, अजान, मूड़ा सवारान आदि क्षेत्रों में आंधी और वर्षा का असर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। करीब एक घंटे मूसलाधार बारिश हुई। किसानों के खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल गिरकर चौपट हो गई।
मितौली। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है।
मैलानी। दोपहर में आसमान में घने काले बादल छाने और फिर आंधी और बूंदाबांदी फिर एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान ही हल्की ओलावृष्टि भी हुई।

पेड़ की डाल गिरने
से युवक घायल
बिजुआ।
बिजुआ एवं बस्तौला के बीच राजमार्ग पर एक पेड़ की बड़ी डाल गिरने से भीरा का बाइक सवार युवक घायल हो गया। बिजुआ के बरौंछा पुल के पास एक पेड़ की बड़ी डाल गिर गई, जिसकी चपेट में आने से भीरा का बाइक सवार युवक घायल हो गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक लल्ला गोस्वामी के पहुंचने पर युवक को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था।

इन इलाकों में भी तेज आंधी के साथ हुई बारिश
जिले के अमीरनगर, हैरमखेड़ा, भीखमपुर, उचौलिया आदि इलकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

आंधी बारिश से शहर और गांवों की बिजली गुल
तेज आंधी और बारिश से कई जगहों पर पेड़ों की डालें टूटकर बिजली लाइन पर गिर गई तो कई जगह तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। शहर में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने के बाद करीब चार बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी तो ग्रामीण इलाके में कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे।
मैलानी। आंधी-बारिश से मैलानी की बत्ती गुल हो गई। उसके बाद से बिजली नहीं आई। बिजलीकर्मियों ने बताया कि गोला से आने वाली 132 केवी मेन लाइन में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
उचौलिया। आंधी और बारिश ने उचौलिया समेत पूरे क्षेत्र की बिजली लाइन को ध्वस्त कर दिया, जिससे समूचे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेबीगंज बिजली उपकेंद्र से जुड़े वनकागांव, उचौलिया फीडर की बिजली आपूर्ति सोमवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी। जेई मनीष गौड़ ने बताया कि जल्दी ही बिजली आपूर्ति बहाल होगी।

गेहूं समेत कई फसलों को भारी नुकसान
कृषि विज्ञानी डॉ. सुहेल के अनुसार तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। हालांकि गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान कम, लेकिन काटकर खेतों में बांधकर डाली गई फसल को अधिक नुकसान हुआ है। बारिश के बाद माहू, थ्रिप्स, भुनगा कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है।


उड़द और मूंग को फायदा
कृषि विज्ञानी डॉ. पीके बिसेन के अनुसार मार्च में अचानक तापमान बढ़ने और अप्रैल में कम होने से आम, लौकी, तोरई, खीरा, टमाटर, बैगन के अलावा उड़द और मूंग को भी फायदा है। बारिश होने से इनकी पैदावार में बढ़ोत्तरी होगी। हां, इस बात का ध्यान रखना होगा कि इन फसलों में ज्यादा दिन तक पानी न भरा रहे अन्यथा वह सड़ने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed