{"_id":"5abfbd4f4f1c1bc3618b4b47","slug":"11522515279-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को ले जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को ले जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलटी
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां।
पलिया-निघासन रोड पर तिलकपुरवा मोड़ के पास गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के प्रयास में यात्रियों से भरी बस खाई में पलट गई। हालांकि इसमें किसी को ज्यादा चोट नहीं आई़, लेकिन बस में सवार लोगों में अफरातफरी मच गई।
तिकुनियां से बरेली के लिए जा रही प्राइवेट बस तिलकपुरवा मोड़ के पास पहुंची थी कि अचानक एक गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राली आ गई। इसे बचाने के प्रयास में बस चालक संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। लोगों के मुताबिक बस में नौ महिलाएं और 29 पुरुष थे। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। जैसे तैसे सभी को बाहर निकाला गया। बस का दरवाजा ऊपर होने के कारण लोगों ने बस के आगे का शीशा तोड़कर उसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। उधर सूचना पर चैकी इंचार्ज विजयपाल सिंह, एसआई रामबरन गुप्ता आदि पहुंच गए साथ ही डॉयल 100 भी आग गई। मामूली रूप से घायल दो यात्रियों को इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। हादसे के बाद रोड पर काफी देर जाम की स्थिति बनी रही।