{"_id":"5a315f694f1c1b76678c1385","slug":"11513185129-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल की शह पर चकरोड कब्जाने आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल की शह पर चकरोड कब्जाने आरोप
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज।
हलका लेखपाल की मिलीभगत से चकरोड पर एक व्यक्ति द्वारा छप्पर आदि डालकर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने इसकी शिकायत डीएम और एसपी से की है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं।
कस्बे के महेवा ओदरहना गांव निवासी सहाबुद्दीन ने बताया कि गांव स्थित उसकी भूमि गाटा संख्या 495 के दक्षिण में सरकारी चक मार्ग है, जिस पर हाल ही में गांव के ही एक व्यक्ति ने जबरन छप्पर आदि डालना शुरू कर दिया है। बताया कब्जे की जानकारी उसने हलका लेखपाल को भी दी।
लेखपाल कब्जे को बाद में हटवा देने की बात कहकर लौट गए। आरोप है कि लेखपाल ने मामले में कोई रुचि न लेते हुए उल्टे कब्जेदार का ही पक्ष लिया। पीड़ित ने डीएम और एसडीएम को मामले से अवगत कराते हुए लेखपाल की संदिग्ध भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है। डीएम ने एसडीएम सदर को जांच के आदेश दिए है। लेखपाल सुधीर कुमार ने बताया कि कब्जेदार को चेतावनी दे आए थे। अगर छप्पर आदि पड़ा मिला तो उसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है। शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- नागेंद्र सिंह, एसडीएम सदर