{"_id":"5a297a284f1c1bb6678c077a","slug":"11512667688-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। भीरा रोड पर जंगल में गन्ना भरे ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि ट्रैक्टर के अगले पहिये ट्रक के नीचे घुसकर ट्रैक्टर से अलग हो गए। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसा भीरा रोड पर जंगल में नहर स्थित मैलानी क्षेत्र में वन विभाग के बैरियर के पास शुक्रवार दोपहर हुआ। वन विभाग ने बैरियर के आगे वाहनों की स्पीड कंट्रोल करने के लिए सड़क किनारे टायर डाल रखे हैं। गन्ना भरा ट्रक नजीरगंज पीलीभीत स्थित सेंटर से गन्ना लेकर मैलानी की ओर से पलिया की बजाज चीनी मिल जा रहा था। ट्रक चालक जगतार दास निवासी नसीरपुर जानिया जिला मोंगा पंजाब ने बताया कि सामने से दो ट्रैक्टर अत्यधिक तेज गति से आ रहे थे। जैसे ही उसने सड़क किनारे रखे टायरों से आगे ट्रक निकाला, तभी एक ट्रैक्टर तो निकल गया, लेकिन पीछे वाला चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन ट्रैक्टर अचानक ट्रक के सामने आ गया। ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में ट्रक भी सड़क के नीचे उतर गया। गनीमत यह रही कि ट्रक सड़क किनारे खड़े एक साखू पेड़ मेें टकराकर रुक गया। मौके पर पहुंचे एसआई एके मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार पीलीभीत जिले की कोतवाली बीसलपुर के गांव चुर्रासकतपुर निवासी रविंद्र(18) पुत्र भगवान दास ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं गांव निवासी घायल बबलू(19) पुत्र रामेसुर, रिछौला निवासी सलमान(21) पुत्र मोहम्मद जाकिर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।