फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फाइनल में पहुंची लखनऊ और रायबरेली की टीमें

फाइनल में पहुंची लखनऊ और रायबरेली की टीमें

Sat, 16 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
फाइनल में पहुंची लखनऊ और रायबरेली की टीमें
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

धर्मसभा इंटर कॉलेज के मैदान में अंडर 17 मंडलीय माध्यमिक विद्यालय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। विधायक सदर योगेश वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ कराया। प्रधानाचार्य उदय चंद्र व प्रवक्ता आलोक गोयल ने अतिथियों का माल्यार्पण और बैज लगाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों लखीमपुर, लखनऊ, हरदोई, रायबरेली ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीमपुर की टीम ने रायबरेली को 77 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे रायबरेली ने आसानी से चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरे मैच में हरदोई की टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 121 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए हरदोई की पूरी टीम महज नौ रनों पर सिमट गई। फाइनल मुकाबला रायबरेली और लखनऊ के बीच खेला जाएगा। मैच के दौरान खेल प्रशिक्षक हृदयराज, कमेंटेटर डॉ कमल किशोर मौर्य व रतन सिंह, व्यवस्था अभिलेखन में लक्ष्मीकांत व लवलेश वर्मा, विनोद कांत, राकेश, राजेश वर्मा, राजेश यादव का योगदान रहा। जयकिशन, भसी अहमद ने अंपायरिंग, शिवम व योगेंद्र ने स्कोरिंग की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed