फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महाविद्यालय शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन

महाविद्यालय शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 22 Aug 2017 05:07 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर जिले के महाविद्यालय शिक्षक हड़ताल पर रहे। उन्होंने काला दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के विरोध में था। हड़ताली शिक्षकों का कहना है कि अन्य कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के लाभ दिए जा चुके हैं लेकिन अब तक वेतन विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय शिक्षकों को इस लाभ से वंचित रखा गया है। शिक्षकों की मांग है कि सातवें वेतन आयोग को शीघ्र लागू किया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। शिक्षकों के खाली पदों पर जल्दी ही स्थायी नियुक्ति की जाए। इसके अलावा कई अन्य मुद्दे भी हैं जो शासन स्तर पर लंबित हैं उनका समाधान हो।
प्रदर्शन में प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी, डॉ. अजय आगा डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. नीलम त्रिवेदी समेत महाविद्यालय के कई शिक्षक शामिल रहे।
--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed