{"_id":"5cba162bbdec2214355681d3","slug":"111555699243-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमत पद यात्रा को लेकर छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमत पद यात्रा को लेकर छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। हनुमत पद यात्रा में लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ ही बिजली विभाग भी काफी अलर्ट रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ देख बिजली विभाग ने एहतियातन छाउछ ट्रांसमिशन से सुबह छह बजे बिजली सप्लाई काट दी, जिसे दोपहर बारह बजे बहाल किया गया।
हनुमान जयंती के मौके पर शुक्रवार को शहर से गुलरीपुरवा, ओयल के लिए श्रद्धालुओं को हुजूम उमड़ा। पद यात्रा में कोई खलल न पड़े, इसलिए बिजली विभाग भी चौकन्ना रहा। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का रेला देख विभाग ने छाउछ पॉवर स्टेशन से एहतियातन दक्षिण क्षेत्र की बिजली सप्लाई काट दी। राजगढ़, रामनगर, बरखेरवा, जयदेवनगर, पटेलनगर, शिव कॉलोनी, पिपरिया और एलआरपी क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित रही। सुबह बिजली गायब देख लोग परेशान हो उठे। कई घंटे तक बिजली न मिल पाने से लोगों को पानी की किल्लत हुई। हालांकि दोपहर 12 बजे बिजली बहाल होने से लोगों ने राहत महसूस की।
हनुमत पद यात्रा को लेकर एहतियातन बिजली सप्लाई रोकी गई थी, जिसे दोपहर बारह बजे बहाल कर दिया गया है।
आरएन मिश्रा जेई, ईदगाह