फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मौसम में बदलाव से अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज

मौसम में बदलाव से अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज

Sat, 06 Apr 2019 01:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज
लखीमपुर खीरी। मौसम का मिजाज दिनों दिन गर्म होता जा रहा है। बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी से बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं, जिससे जिला एवं महिला अस्पताल में भीड़ बढ़ती जा रही है। पहले जहां ओपीडी में मरीजों की संख्या डेढ़ से दो हजार तक रहती थी वह अब तीन हजार से अधिक होने लगी है। अस्पताल आने वालों में अधिकतर मरीज जुकाम, बुखार, पेटदर्द के शामिल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इन बीमारियों का प्रमुख कारण मौसम में होने वाला बदलाव है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने लगा है। ऐसे में सुबह शाम जहां अभी भी ठंड हो रही है तो वहीं दिन में तेज निकल रही धूप लोगों को बेहाल कर रही है। ऐसे में बीमारियों ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। इससे अस्पताल आने वाले लोगों की संख्या में यकायक इजाफा हुआ है। इ इसमें बड़ी संख्या में लोग बुखार, पेटदर्द और डायरिया से पीड़ित आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बदलते में मौसम में सावधानी रखना बेहद जरूरी है। नहीं तो बीमार होना तय है।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी
जिला महिला अस्पताल की डॉ. मीनाक्षी चौधरी का कहना है कि गर्मी के मौसम में गर्म हवा और बढ़े तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। बदलते मौसम में यदि शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाए या फिर सिर में तेज दर्द होने लगे तो सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि ये दोनों लू लगने के लक्षण हैं। ऐसी हालत में अपने आप दवाएं न लेकर डॉक्टर से मिलें। तेज धूप से निकलने से डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो गर्भपात तक का कारण बनता है। इसलिए गर्मी के मौसम में तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से बचने के उपाय
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरएस मधौरिया का कहना है कि धूप में निकलते वक्त सिर ढककर निकलें, हो सके तो छाता का प्रयोग करें। घर के बाहर ठंडा पानी या फिर शरबत, आम का पना, शिकंजी नीबू पानी आदि पीकर निकलें। तेज धूप से आने एवं पसीना आदि ज्यादा निकलने की स्थित में फौरन ठंडा पानी नहीं चाहिए। वैसे गर्मी के दिनों में घर घंटे में पानी पीते रहना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी न होने पाए। पानी में नींबू और नमक मिलाकर दिन में दो तीन बार पीना चाहिए। इससे लू लगने का खतरा कम हो जाता है। सब्जियों के सूप का सेवन करें, हल्का भोजन करें और सलाद में खीरा, ककड़ी, नीबू, हरी मिर्च आदि को शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed