{"_id":"5c7434c1bdec22736514a3ef","slug":"111551119553-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवक ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज। पत्नी की गैर मौजूदगी में सदर कोतवाली के गांव महेवा निवासी युवक ने ससुराल में पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस को सूचना दिए बगैर घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली सदर के गांव महेवा निवासी राम किशोर के बेटे संतोष की शादी करीब 18 साल पहले सीतापुर जनपद के थाना लहरपुर के कस्बा केसरीगंज में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से संतोष परिवार के साथ ससुराल में रहने लगा। संतोष के चार बच्चे भी हैं। बताते हैं कि शनिवार को उसकी पत्नी बच्चों के साथ गांव महेवा आयी थी, जबकि पति संतोष उसके साथ नहीं आया। सोमवार की सुबह ससुरालियों ने संतोष के घर वालों को उसके पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लेने की सूचना दी। संतोष के परिजन वहां पहुंचते, इससे पहले ही ससुराल पक्ष के लोग शव को महेवा उसके घर लेकर आ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी पारस नाथ यादव ने बताया कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं मिली है।