{"_id":"5c7038e6bdec224b6317bfe6","slug":"111550858470-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा करने की कोशिश मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को अगवा करने की कोशिश मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। महिला को अगवा करने की कोशिश के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार ट्रेस कर ली है। यह कार जिले के ही एक सिख फार्मर की बताई जा रही है। पुलिस ने कार मालिक से पूछताछ करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। उधर, पुलिस ने पीड़ित महिला की ओर से अज्ञात कार सवारों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे शहर की एक महिला पैदल घर जा रही थी। डॉ. एसपी वर्मा क्लीनिक के पास आकर कार से उतरे युवकों ने महिला को खींचकर गाड़ी में ले जाने का प्रयास किया था। शोर मचाने पर आरोपी कार समेत भाग निकले थे। सदर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर कार संख्या यूपी 31 बीबी 0088 और उसमें सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अपहरण की कोशिश का आरोप लगाने वाली महिला और आरोपी युवक के बीच पहले संबंध थे। बाद में महिला ने दूसरे युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार को ट्रेस कर लिया है। कार जिले के ही एक सिख फार्मर की है। कार मालिक का पुत्र कार लेकर अपने दोस्तों के साथ आया था। पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।