फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हरगांव, लखीमपुर, गोला में हाई और फरधान, बांकेगंज में मीडियम लेबल बनेगें प्लेटफार्म

हरगांव, लखीमपुर, गोला में हाई और फरधान, बांकेगंज में मीडियम लेबल बनेगें प्लेटफार्म

Sat, 22 Dec 2018 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
हरगांव, लखीमपुर, गोला में हाई और फरधान, बांकेगंज में मीडियम लेबल बनेगें प्लेटफार्म
हरगांव, लखीमपुर, गोला में हाई और फरधान, बांकेगंज में मीडियम लेबल बनेंगे प्लेटफार्म
विज्ञापन

लखीमपुरखीरी। सीतापुर-मैलानी रेलप्रखंड पर पांच स्टेशन बनेगें, जिसमें तीन के प्लेटफार्म हाई लेबल के और दो स्टेशनों के प्लेटफार्म मीडियम लेबल के बनेगें। ट्रेन में चढ़ने उतरने को लेकर हाईलेबल के प्लेटफार्म जहां यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होंगे, तो वहीं मीडियम लेबल के प्लेटफार्म से ट्रेनों में बैठने के लिए यात्रियों को थोड़ी मुश्लिलों का सामना करना पड़ेगा।
आमानपरिवर्तन का कार्य करवा रही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि रूट के हरगांव, लखीमपुर और गोला स्टेशन को हाईलेबल का स्टेशन बनाया जा रहा है। इनके प्लेटफार्मों की ऊंचाई 840 मिलीमीटर होगी। जबकि फरधान और बांकेगंज स्टेशन के प्लेटफार्म मीडियम लेबल के बनेंगे। इनके प्लेफार्म की ऊंचाई 455 मिलीमीटर रखी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि हरगांव, लखीमपुर और गोला स्टेशन के प्लेटफार्मों की ऊंचाई इतनी रखी जाएगी कि कि बोगी में बैठने और उससे उतरने के लिए यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। जबकि फरधान और बांकेगंज प्लेटफार्म की ऊंचाई कम रहेगी। वहां पर यात्रियों को ट्रेन में बैठने के लिए बोगी की करीब दो सीढ़िया ऊपर चढ़नी होंगी।
विज्ञापन

.......
यात्रियों की संख्या से हुआ निर्धारण
कार्यदायी संस्था के लोगों का कहना है कि प्लेटफार्म का निर्माण होना हो या फिर स्टेशन और हाल्ट बनने का। इसका निर्धारिण यात्रियों की संख्या से होता है। लखीमपुर जहां जिला मुख्यालय है तो हरगांव और गोला तीर्थ नगरी। अधिकारियों का कहना है कि इन स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहेगी, लेकिन फरधान और बांकेगंज में इनकी अपेक्षा काफी कम। इसी के धार पर ही प्लेटफार्म का लेबल निर्धारित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
सीतापुर मैलानी रूट पर पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिसमें हरगांव, लखीमपुर और गोला के प्लेटफार्म हाईलेबल के एवं फरधान, बांकेगंज स्टेशन के मीडियम लेबल के बनाए जा रहे हैं।
- एसके वर्मा, सीनियर मैनेजर, रेल विकास निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed