फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तेंदुए के निवाला बनी बकरियों का मिलेगा मुआवजा

तेंदुए के निवाला बनी बकरियों का मिलेगा मुआवजा

Wed, 19 Dec 2018 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के निवाला बनी बकरियों का मिलेगा मुआवजा
तेंदुए का निवाला बनी बकरियों का मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के मैलानी रेंज अंतर्गत बांकेगंज कस्बा से सटे चौधीपुर गांव में सक्रिय तेंदुए की निवाला बनी बकरियों के मालिकों को जल्द ही मुआवजा मिलेगा। इस बाबत वन विभाग कागजी कार्रवाई पूरी कर रहा है।

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि मैलानी रेंज की जटपुरा बीट और बांकेगंज कस्बा से सटे चौधीपुर गांव से नौ बकरी मालिकों के आवेदन अभी तक मिले हैं। इनमें से पांच आवेदनों की औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। चार आवेदनों में कुछ कमी पाई गई है, जिन्हें भी पूरा कराया जा रहा है। जल्दी ही यह औपचारिकताएं भी पूरी कर सभी पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाएगा। मालूम हो कि पिछले चार-पांच माह से चौधीपुर और पूरनपुर गांव के आसपास तेंदुआ सक्रिय है। तेंदुआ अभी तक ग्रामीणों की करीब पचास बकरियां और एक दर्जन से अधिक कुत्तों को निवाला बना चुका है। वन विभाग ने इस तेंदुए को पकड़ने के लिए कई बार जगह बदल-बदल कर पिंजरे भी लगाए, लेकिन यह तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। डीडी ने बताया कि जिन ग्रामीणों की बकरी को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया है और जिन ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए वन विभाग में आवेदन किया है। इसमें कुल नौ आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से पांच आवेदनों की कागजी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। चार आवेदनों में कुछ कमी होने के कारण वे लंबित हैं। इस तरह पांच आवेदकों को इसी माह मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाएगा। बाकी के चार आवेदन पूर्ण कराकर उन्हें भी जल्दी ही मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि इधर करीब एक माह से तेंदुए ने किसी बकरी या कुत्ते को निवाला नहीं बनाया है। इससे वन विभाग का अनुमान है कि तेंदुआ आबादी से दूर जंगल में चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed