{"_id":"5c169dfbbdec225567068568","slug":"111544986107-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूस पाइप फटने से फिटर समेत तीन मजदूर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूस पाइप फटने से फिटर समेत तीन मजदूर झुलसे
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूस पाइप फटने से फिटर समेत तीन मजदूर झुलसे
बेलरायां। वाल्व ठीक करते समय रविवार की तड़के अचानक जूस सल्फाइटर पर लगा पाइप फट गया, जिससे फिटर और दो मजदूर झुलस गए। तीनों को चीनी मिल चिकित्सालय में लाया गया। मिल चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर फिटर को जिला अस्पताल रेफर किया है।
बेलरायां चीनी मिल कारखाने के अंदर लगे जूस सल्फाइटर का वाल्व रविवार की तड़के गड़बड़ कर रहा था। इस पर कर्मचारी उसे ठीक कर रहे थे। इस दौरान अचानक जूस सल्फाइटर का पाइप फट गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गर्म जूस पडने से फिटर उपेंद्र यादव (52), मजदूर गया प्रसाद (30) और अशोक दीक्षित (29) झुलस गए। सूचना पर मिल प्रधान प्रबंधक लालता प्रसाद सोनकर, चीफ इंजीनियर कप्तान शर्मा, जेई लुकमान खां सहित कई अफसर मौके पर पहुंचे। तीनों झुलसे कर्मचारियों को चीनी मिल चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने फिटर उपेंद्र यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि गया प्रसाद और अशोक दीक्षित को छुट्टी दे दी।
वाल्ब ठीक करते समय पाइप अचानक फट गया था, जिससे हादसा हुआ है। तीन कर्मचारी झुलसे हैं। तीनों की हालत खतरे से बाहर है।
-लालता प्रसाद सोनकर प्रधान प्रबंधक, सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां