Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आबादी के निकट पहुंचा तेंदुआ,दहशत

आबादी के निकट पहुंचा तेंदुआ,दहशत

Fri, 26 Oct 2018 05:00 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
आबादी के निकट पहुंचा तेंदुआ,दहशत
फोटो-26 एलकेएच501
विज्ञापन


आबादी के निकट पहुंचा तेंदुआ, दहशत
चार महीने से गन्ने के खेतों में डेरा डाले हुए है तेंदुआ

अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज में इन दिनों तेंदुए की दहशत है। शुक्रवार अलसुबह बांकेगंज कस्बा से पांच किलोमीटर दूर पूरनपुर क्षेत्र के लोगों ने तेंदुए को खेत में चहलकदमी करते देखा तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भागकर गन्ने के खेत में घुस गया। तेंदुए के आबादी के निकट आने से ग्रामीणों में दहशत है।
पूरनपुर गांव के निकट शुक्रवार को तेंदुआ किसी बकरी या कुत्ते का शिकार करने की फिराक में था। तभी खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ी तो तेंदुआ वहां से गन्ने के खेतों में घुस गया। आसपास के लोगों का कहना है कि मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से सटे गांवों पूरनपुर, चौधीपुर, राजनगर, हरदुआ आदि गांवों में चार माह से सक्रिय तेंदुआ ग्रामीणों की दो दर्जन से अधिक बकरियों और कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। आबादी के निकट सक्रिय तेंदुए की दहशत से ग्रामीण शाम ढलने से पहले ही घरों में चले जाते हैं। पूरनपुर के ग्रामीणों का कहना है कि अगस्त में गांव के बगल में बने प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचे तेंदुए ने खेतों में चर रही एक बकरी का शिकार किया था। जिससे लोग बच्चों को स्कूल भेजने से डरते हैं। गांव के पास पहुंचे तेंदुए की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है। उधर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उप-निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि जटपुरा बीट के आबादी के निकट तेंदुआ पहुंचने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम लगाकर उसकी निगरानी कराई जा रही है। फिर भी ग्रामीण सतर्कता बरतें और अपने पालतू पशुओं की सुरक्षा करें।
विज्ञापन





ग्रामीणों को दिए सुरक्षा के टिप्स
अमीरनगर। मोहम्मदी महेशपुर रेंज की ककरहा बीट के जमुनहा गांव में शुक्रवार को रेंजर बनारसी दास शाक्य ने गांव वालों के साथ बैठक की। रेंजर ने जमुनहा, जवाहरपुर के किसानों को बाघ प्रभावित इलाके में समूह बनाकर खेतों की तरफ जाने के लिए कहा। इसके अलावा कई अन्य सुरक्षा के उपाय भी बताए गए। कठिना नदी के किनारे बसे जमुनहा गांव के आसपास आये दिन किसानों को बाघ के पगचिह्न मिल रहे हैं। पिछले सप्ताह जमुनहा निवासी सतनाम सिंह के बैल को गन्ने में छिपी बाघिन ने अपना शिकार बना लिया था। उसके बाद से लोगों की दहशत बढ़ गई है। गन्ना किसान पूर्व प्रधान रेशम सिंह, इंद्रजीत सिंह, तरसेम सिंह, ग्राम प्रधान लखबीर सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों से चीनी मिल चलने पर शीघ्र पर्चियां दिलाने की मांग की। इस मौके पर वन दरोगा जगदीश वर्मा, रामनरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed