{"_id":"5bd2faddbdec221c3378870e","slug":"111540553437-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों पर बढ़ा कोर्स पूरा करने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों पर बढ़ा कोर्स पूरा करने का दबाव
Updated Fri, 26 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड का फरमान, जनवरी में कराएं दो प्री बोर्ड परीक्षाएं
15 नवंबर तक सभी स्कूल पूरा कराएं कोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में अधिक से अधिक छात्र मेरिट में आ सकें, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनवरी माह में दो प्री-बोर्ड परीक्षा कराने का फरमान जारी किया है, जिससे छात्रों को बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले कोर्स का रिवीजन कराया जा सके। बोर्ड के निर्देश से कॉलेजों पर कोर्स पूरा करने का दबाव बढ़ गया है। इस फरमान के बाद प्रधानाचार्यों पर 15 नवंबर तक कोर्स पूरा कराने का दबाव बढ़ गया है। निजी विद्यालय जहां अब तक 80 प्रतिशत ही कोर्स पूरा करा सकें हैं तो वहीं राजकीय एवं सहायता प्राप्त कॉलेज सिर्फ 60 प्रतिशत ही। शासन की मंशा छात्रों को जनवरी माह में कोर्स का बेहतर तरीके से रिवीजन करवाना है। इसके लिए प्रधानाचार्यों को हर हालत में 15 नवंबर तक कोर्स पूरा ही कराना होगा, जिससे बोर्ड परिक्षार्थी प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। वहीं नवंबर और दिसंबर माह में छमाही परीक्षाएं भी होनी हैं। दूसरी ओर 15 दिसंबर से बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।
प्रधानाचार्य हर हालत में 15 नवंबर तक 10 और 12वीं का कोर्स पूरा करा दें, जिससे छात्रों को प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी करा सकें। इस बार छात्रों को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तरीके से तैयारी करायी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक छात्र मेधावियों की सूची शामिल हो सकें। डॉ.आरके जायसवाल डीआईओएस