फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गदनियां व बरेली फार्म में तेंदुआ की दहशत, बकरी का किया शिकार

गदनियां व बरेली फार्म में तेंदुआ की दहशत, बकरी का किया शिकार

Fri, 06 Jul 2018 07:24 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
गदनियां व बरेली फार्म में तेंदुआ की दहशत, बकरी का किया शिकार
फोटो संख्या 06एलकेएच401
विज्ञापन


गदनियां व बरेली फार्म में तेंदुआ की दहशत, बकरी का किया शिकार
शोर मचाने पर मरी बकरी को छोड़ भागा
अमर उजाला ब्यूरो
महंगापुर। इलाके के गदनियां व बरेली फार्म में तेंदुआ के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुआ बरेली फार्म निवासी एक ग्रामीण की बकरी भी उठा ले गया था। साथ ही तीन दिन से लगातार एसएसबी मुख्यालय के आसपास तेंदुआ को देखा जा रहा है। वन विभाग को इसकी सूचना भी दी गई लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे ग्रामीणों में खासा रोष है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द तेंदुआ के आतंक से निजात दिलाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है।

महंगापुर क्षेत्र के गदनियां व बरेली फार्म में लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है। तेंदुआ बरेली फार्म निवासी खेदू की बकरी को पकड़ ले गया। खेदू ने बताया कि बकरी को चारपाई के पास बांध रखा था, रात करीब दो बजे बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनी तो देखा तेंदुआ उसकी बकरी को खींच कर ले जा रहा है। शोर मचाने पर वह गन्ने के खेत के किनारे बकरी को छोड़कर भाग गया। गर्दन कटने के कारण बकरी थोड़ी ही देर में मर गई। इसी तरह बरेली फार्म के कई घरों के पास दो बच्चों के साथ भी तेंदुआ को देखा गया है। घटनाओं के कारण शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों में दुबक जाते हैं। उधर, ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन से एसएसबी मुख्यालय के आसपास तेंदुआ देखा जा रहा है। अभी तक वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रात-रात भर जागकर काट रहे हैं ताकि उनके बच्चे व मवेशी सुरक्षित रह सकें। उधर इस बावत पलिया रेंजर दिनेश वडोला ने बताया कि तेंदुआ की जानकारी इलाके में होने की उनको है वह लगातार रात्रि गश्त कर रहे हैं लेकिन अभी तक तेंदुआ की लोकेशन का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed