{"_id":"5b3b68894f1c1b20468b45b0","slug":"111530620041-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में बांकेगंज ब्लॉक के 40 फीसदी स्कूल बने टापू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में बांकेगंज ब्लॉक के 40 फीसदी स्कूल बने टापू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक क्षेत्र के करीब 40 फीसदी स्कूल टापू बने हुए हैं। बच्चों और शिक्षकों को घुटनों तक पानी से निकलकर कक्षाओं में जाना पड़ रहा है। हर साल बरसात में इन स्कूलों की यही हालत होती है। फिर भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र में बहारगंज, कुकरा, लक्ष्मीपुर-खुटार, बूधरपुर, बांकेगंज प्रथम, द्वितीय आदि सहित 160 प्राथमिक और 60 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें से करीब 80 विद्यालय परिसर में बारिश का पानी भरा हुआ है। थोड़ी सी बरसात होने पर ही यह विद्यालय तालाब में तब्दील हो जाते हैं। यही नहीं बांकेगंज कस्बा स्थिति बीआरसी मुख्यालय भी तालाब बना हुआ है। प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे इस गंदे पानी से गुजर कर स्कूल जाते हैं। इसके अलावा स्कूल परिसर में उगे झाड़-झंखाड़ और गंदगी में सांप-बिच्छू और दूसरे कीड़े-मकोड़ों का डर बना रहता है। स्कूलों में पानी निकास की व्यवस्था न होने के कारण कई दिनों तक परिसर में पानी भरा रहता है।
सोमवार स्कूल खुलने के पहले दिन से ही तेज बारिश शुरू हो जाने से ब्लॉक क्षेत्र के 80 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में बारिश का पानी भर गया है। मंगलवार को हुई बारिश से स्कूल परिसरों की हालत और अधिक खराब हो गई। इससे दो दिनों में बच्चों की हाजिरी बहुत कम रही। शिक्षक भी किसी तरह स्कूल पहुंचे जरूर, लेकिन स्कूल की ऐसी हालत देखकर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने का दबाव नहीं बनाया। करीब दो महीने तक स्कूलों की यही हालत रहने वाली है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई को काफी नुकसान हो सकता है।