फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सायरन बजाते हाईवे और गलियों में दौड़ी कोबरा मोबाइल

सायरन बजाते हाईवे और गलियों में दौड़ी कोबरा मोबाइल

Mon, 11 Jun 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
सायरन बजाते हाईवे और गलियों में दौड़ी कोबरा मोबाइल
11 एलकेएच 8
विज्ञापन

हाईवे और गलियों में दौड़ीं कोबरा मोबाइल
एसपी ने 23 बाइकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले में एक्शन मोबाइल की तरह हाईवे और गली-कूचों में कोबरा मोबाइल सोमवार से दौड़ने लगीं। एसपी ने सोमवार को पुलिस लाइन से खीरी पुलिस के बेेड़े में शामिल हुईं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 23 बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बाइकों के शामिल होने से पुलिस की गश्त और अधिक मजबूत होगी।
शासन ने खीरी जिले को 27 बाइकें दी हैं, जो खीरी पुलिस के बेड़े में शामिल हो गईं हैं। इन बाइकों को पुलिस की लाल-नीली बत्ती सहित अन्य उपकरणों से सुसज्जित किया है। एसपी ने शहर में चल रहीं एक्शन मोबाइल की तरह इन बाइकों को कोबरा मोबाइल नाम दिया है। शहर की तंग गलियों से लेकर हाईवे पर भी इनके प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। इन प्वाइंटों के अलावा गली-कूचों में भी कोबरा बाइक दौड़ेगी। हाईवे पर रहने वाली मोबाइल को हाईवे मोबाइल का नाम दिया है। एसपी रामलाल वर्मा ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर बाइकों को रवाना किया। एसपी ने बताया कि हाईवे पर आठ कोबरा मोबाइल रहेंगी। शहर कोतवाली को आठ बाइक, पसगवां को तीन, मोहम्मदी और धौरहरा को दो-दो बाइक दी गई हैं। शेष कोबरा मोबाइल को इमरजेंसी में पुलिस लाइन में रखा गया है, जिन्हें जरूरत के हिसाब से थानों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

000
एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी किए तैनात
हाईवे और कोबरा मोबाइल पर संबंधित थाने के ही दो सिपाही तैनात किए गए हैं। इनमें एक सिपाही पिस्टल से लैस होगा। रात में चमकीली पट्टी लगी पुलिस की जैकेट पहनकर सिपाही मोबाइल पर रहेंगे, ताकि हाईवे या गलियों में दूर से ही पुलिस की मौजूदगी दिखाई पड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed