{"_id":"5a5ca9504f1c1b76268b4797","slug":"111516022096-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गांव में गरजी जेसीबी, हटाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गांव में गरजी जेसीबी, हटाया अवैध कब्जा
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
कब्जा हटाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर/महेवागंज। ग्राम सभा की आरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सदर तहसील क्षेत्र के जमैठा, धुसरू, श्रीनगर और पनगी खुर्द आदि चार गांवों में करीब पांच हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
तहसीलदार सदर राजेश चंद्र ने बताया कि एसडीएम नागेंद्र सिंह के निर्देश पर सोमवार को गांव में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार को टीम ने फरधान थाना क्षेत्र के गांव जमैठा में आरक्षित गाटा संख्या 605, 696, 694, 691, 548, 449, 450, 434 से 1.469 हेक्टेयर जमीन से कब्जा हटवाया गया। खीरी के धुसरू गांव में गाटा संख्या 209, 361 और 231 जबकि इसी क्षेत्र के पनगी खुर्द में गाटा संख्या 158,128 और 323 चकमार्ग और नाले पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर जेसीबी चली। श्रीनगर में 429, 703 और 1059 गाटा संख्या को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया। चारों गाव में पांच हेक्टेयर भूमि पर कहीं फसल तो कही पक्का निर्माण मिला, जिसे राजस्व कर्मियों ने हटवा दिया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई है। इस दौरान तहसीलदार राजेश चंद्र, नायब तहसीलदार हर्षिता तिवारी, इंस्पेक्टर फूलबेहड़ केएन पांडेय, राजस्व निरीक्षक अंकित अवस्थी, ओयल चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह समेत कई राजस्व कर्मी व पुलिस टीम मौजूद रही।