फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए आज निकलेगी कलश यात्रा

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए आज निकलेगी कलश यात्रा

Wed, 25 Oct 2017 10:36 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए आज निकलेगी कलश यात्रा
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं सर्वधर्म सामूहिक विवाह संस्कार कार्यक्रम बृहस्पतिवार को जीआईसी मैदान से शुरू होगा। इसका शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से होगी। कलश यात्रा को लेकर बुधवार रात तक जीआईसी मैदान में तैयारियां चलती रहीं।
गायत्री परिवार की ओर से 26 से 28 अक्तूबर तक 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और 29 को सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह होगा। महायज्ञ का शुभारंभ बृहस्पतिवार को कलश यात्रा से होगा, जिसके लिए बुधवार की देर रात तक कलश की रंगाई व कार्यक्रम स्थल की रंगोली आदि से सजावट करने का कार्य चलता रहा। आयोजन मंडल के उदय सिंह ने बताया बृहस्पतिवार को पहले देवपूजन और फिर उसके बाद सुबह 9.30 बजे से शहर में कलश यात्रा निकलेगी, जो रोडवेज बस अड्डा से हीरालाल चौराहा, संकटा देवी चौराहे से होते हुए गोला रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वहां पर सामूहिक कलश पूजन संस्कार होने के बाद यात्रा पुन: मेला मैदान चौराहा से इमली चौराहा होकर मेन रोड से अस्पताल रोड होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समाप्त होगी, जहां पर कलश स्थापित करने के बाद महायज्ञ कार्यक्रम शुरू होगा। अनुराग मौर्या ने बताया कि शाम 6 से 9 बजे तक संगीतमय प्रज्ञा प्रवचन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


केले के पत्तल पर होगा भोजन, नव दंपत्तियों को देंगे पौधे
चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं सामूहिक विवाह समारोह के दौरान गायत्री परिवार के लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरुक करेंगे। इसके लिए गायत्री परिवार के सभी लोग फाइबर, प्लास्टिक आदि के बर्तन पर भोजन न करके केलों के पत्तल का प्रयोग करेंगे और 29 को सामूहिक विवाह समारोह में नव दंपत्तियों को पीहर पौधे उपहार स्वरूप दिए जाएंगे। इसी के साथ जीआईसी मैदान में भी पौधरोपण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed